Move to Jagran APP

व‍िधान सभा चुनाव 2021: कार्यकर्ताओं में जान फूंकने को यात्रा न‍िकालेगी भाजपा, हर ज‍िले में होगी बड़ी सभा

UP Assembly Elections 2022 विधानसभा चुनाव में माहौल बनाने के लिए भाजपा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा प्रदेश के छह क्षेत्रो में अलग अलग निकलेगी। गोरखपुर क्षेत्र में इस चुनावी यात्रा का शुभारंभ बलिया से और समापन बस्ती में होगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 08:32 PM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 10:36 PM (IST)
व‍िधान सभा चुनाव 2021: कार्यकर्ताओं में जान फूंकने को यात्रा न‍िकालेगी भाजपा, हर ज‍िले में होगी बड़ी सभा
गोरखपुर में भाजपा की बैठक में शाम‍िल भाजपा के पदाध‍िकारी। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव में माहौल बनाने के लिए भाजपा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा प्रदेश के छह क्षेत्रो में अलग अलग निकलेगी। गोरखपुर क्षेत्र में इस चुनावी यात्रा का शुभारंभ बलिया से और समापन बस्ती में होगा।

loksabha election banner

हर ज‍िले में दो द‍िन रहेगी यात्रा

यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी ने दी। वह बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर यात्रा को लेकर जिलाध्यक्ष और जिला यात्रा प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यात्रा गोरखपुर क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। यात्रा प्रत्येक जिले में एक दिन रहेगी। प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि यात्रा शुरू होने की संभावित तिथि 16 या 17 दिसंबर है। यात्रा के दौरान बलिया, मऊ,सलेमपुर और बस्ती में बड़ी सभा कराने की तैयारी है, जिसको राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे। इसके अलावा गोरखपुर में रोड शो कराने की तैयारी है।

17 दिन में पूरी होगी यात्रा

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा 17 दिन में पूरी होगी। इस दौरान सभा, स्वागत सभा, स्वागत और ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर माल्यार्पण चार कार्यक्रम करना है। उन्होंने अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए यात्रा सफल बनाने की अपील की। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश के सह संगठन प्रभारी अरविंद मेनन ने बैठक का समापन करते हुए कहा कि गोरखपुर क्षेत्र की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में ऐतिहासिक रैली कराया है। गोरखपुर स्थित फर्टिलाइजर के मैदान में प्रधानमंत्री की रैली ने तो नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसलिए गोरखपुर क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की दृष्टि से निकलने वाली यात्रा में कोई कसर न रह जाए, ऐसी तैयारी रहनी चाहिए।

बैठक कर तय की यात्रा की रणनीत‍ि

कहा कि भाजपा के लिए यात्राओं का बड़ा महत्व है। इस यात्रा का विशेष महत्त्व इसलिए हैं कि विधानसभा चुनाव मुहाने पर है। इसलिए यात्रा प्रभाव ऐसा छोड़े कि भाजपा के लिए मिशन 2022 आसान हो जाए। उन्होंने यात्रा के दौरान एक दूसरे से तालमेल बिठाने, सभी वर्ग के प्रमुख लोगों की सहभागिता व सजावट पर विशेष जोर दिया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष महानगर गोरखपुर राजेश गुप्ता, गोरखपुर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन संतराज यादव आदि प्रमुख रूप मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.