सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
नगर से सटे गोपालगढ़ के रहने वाले 22 वर्षीय विपिन सिंह व 25 वर्षीय शैलेंद्र सिंह मित्र थे। रात करीब 10 बजे दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कसया गए। ओवरब्रिज के दक्षिणी सर्विस लेने पर पहुंचे कि अचानक कुशीनगर की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ पड़े युवकों को देख इसकी सूचना पुलिस को दी।
जागरण संवाददाता, कसया, कुशीनगर : नगर में ओवरब्रिज के दक्षिणी सर्विस लेन पर सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन, बाइक को रौंदते हुए निकल गया। इसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची ने पुलिस शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
नगर से सटे गोपालगढ़ के रहने वाले 22 वर्षीय विपिन सिंह व 25 वर्षीय शैलेंद्र सिंह मित्र थे। रात करीब 10 बजे दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कसया गए। ओवरब्रिज के दक्षिणी सर्विस लेने पर पहुंचे कि अचानक कुशीनगर की तरफ से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ पड़े युवकों को देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां परीक्षण के पश्चात डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी उनके स्वजन को दी।
प्रभारी निरीक्षक रामअशीष सिंह यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।