Move to Jagran APP

विश्‍वविद्यालय के महिला कल्‍याण एसोसिएशन ने बेघर बच्चों के पुनर्वास और कल्याण पर किया मंथन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलपति राजेश सिंह की सुमिता सिंह की अध्यक्षता में 12 नवंबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय महिला कल्याण एसोसिएशन तथा महिला अध्ययन केंद्र ने सैफ सोसाइटी संस्था के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बेघर बच्‍चोंं के पुनर्वास पर मंथन किया गया।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 03:47 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 03:47 PM (IST)
विश्‍वविद्यालय के महिला कल्‍याण एसोसिएशन ने बेघर बच्चों के पुनर्वास और कल्याण पर किया मंथन
बेघर बच्चों के पुनर्वास और कल्याण पर किया मंथन। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय की प्रथम महिला सुमिता सिंह की अध्यक्षता में 12 नवंबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय महिला कल्याण एसोसिएशन तथा महिला अध्ययन केंद्र ने सैफ सोसाइटी संस्था के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बेघर बच्चों के पुनर्वास और कल्याण के लिए सहभागी दृष्टिकोण पर मंथन करना रहा।

loksabha election banner

बच्‍चों का पुनर्वास आज के समय की आवश्‍यकता

कार्यशाला की मुख्य अतिथि अमरकंटक केन्द्रीय विश्वविद्यालय की प्रथम महिला शीला त्रिपाठी विषय को आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेघर बच्चों के परिवेश को बदलने के लिए एक दृढ़संकल्प होना अनिवार्य है। इसमें महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। शीला त्रिपाठी ने इन बेघर बच्चों की प्रतिभा को निखारने पर बल दिया। अध्यक्षीय संबोधन में सुमिता सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की मदद करने के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षकों को आगे आना चाहिए।

सामाजिक हस्‍तक्षेप जरूरी

समय पर उत्थान के लिए सामाजिक हस्तक्षेप की महती जरूरत है। विश्वविद्यालय महिला कल्याण एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो. नंदिता सिंह ने अपने संगठन की विगत वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह ने सभी स्वागत करते हुए कार्यशाला को बेघर बच्चों के पुनरुत्थान के लिए आवश्यक कदम बताया। कार्यशाला का आयोजन और संचालन प्रो. दिव्या रानी सिंह और आभार ज्ञापन सुनीता मुर्मू ने किया। कार्यशाला में आए बच्चों ने रचनात्मक चित्रों से सभी का मन मोहा। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान प्रो. उषा सिंह, प्रो अनुभूति दुबे, प्रो1 संगीता पांडेय, प्रो. शिखा सिंह, डा. रूचिका सिंह, डा. नीता, डा. अनुपमा आदि मौजूद रहीं।

ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति गोरखपुर एवं बस्ती मंडल की बैठक शुक्रवार को रेलवे बस स्टेशन परिसर में हुई। पदाधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए सरकार से पेंशन बढ़ोत्तरी से संबंधित आदेश जल्द निर्गत करने की मांग की। इस मौके पर उमेश गुप्ता, हनुमान सहाय, विवेकानंद तिवारी, सुरेंद्र राय, फौजदार यादव, केएम पांडेय, हरिशचंद्र उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, उपेंद्र सिंह, गणेश शाही, सीताराम यादव, मधुसुदन श्रीवास्तव, राम दयाल, अनिल कुमार, जनार्दन मिश्रा, परमात्मा शरण श्रीवास्तव, जय प्रकाश दूबे, तिलक राम दूबे आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.