Move to Jagran APP

मछली मारने के विवाद में चली गोली दो युवक घायल Gorakhpur News

ताल में बरौली गांव के 25 वर्षीय प्रदीप और 27 वर्षीय ओंकार मछली का शिकार कर रहे थे। तभी बनावली गांव निवासी राहुल एवं रोहित ताल पर पहुंच गए और मछली मारने से मना करने लगे। इससे दोनो प.क्षों में विवाद हो गया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 04:07 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 04:07 PM (IST)
मछली मारने के विवाद में चली गोली दो युवक घायल  Gorakhpur News
मछली मारने के विवाद में गोली से घायल रोहित।

गोरखपुर, जेएनएन। सहजनवा थाना क्षेत्र के बैंसला सिवान के ताल पर मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद गोली चल गई जिसमें बनौली गांव के दो युवक घायल हो गए। गोली लगने से घायल दोनो युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची सहजनवा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

loksabha election banner

गांव के बाहर ताल पर हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार भैंसला गांव के उत्तर तकरीबन 300 मीटर दूरी पर ताल है। ताल में बरौली गांव के 25 वर्षीय प्रदीप और 27 वर्षीय ओंकार मछली का शिकार कर रहे थे। तभी बनावली गांव निवासी राहुल एवं रोहित ताल पर पहुंच गए और मछली मारने से मना करने लगे। इससे दोनो प.क्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही राहुल और रोहित ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे प्रदीप की बांह में तथा ओंकार के पेट में गोली जा लगी। गोली की आवाज सुनकर ताल के किनारे मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच दोनो हमलावर वहां से फरार हो गए। जब दोनो हमलावर वहां से चले गए तो ताल के पास मौजूद ग्रामीण घायल युवकों के पास पहुंचे। वहीं से उन्‍होंने घायल युवकों के परिवार के लोगों को जानकारी दी। सूचना पाकर दोनो के घर के लोग मौके पर पहुंचे और तत्‍काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में दोनो युवकों का इलाज चल रहा है।

दो हमलावर गिरफ्तार

इस बीच गोली मारने की सूचना पुलिस को मिल गई। सीओ कैम्पियरगंज मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। उन्‍होंने राहुल और रोहित को तत्‍काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस गांव में गई और दोनो युवकों को पकड़ लिया। उक्त संदर्भ में पूछे जाने पर सीओ कैम्पियरगंज राहुल भाटी ने कहा कि गोली लगने से दो लोग घायल हैं। दोनो खतरे से बाहर हैं। हमलावरों रोहित और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.