Move to Jagran APP

चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, 10 घायल- 21 के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा Gorakhpur News

गोरखपुर में ग्राम प्रधान के चुनाव की रंज‍िश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें एक के पक्ष से 10 व्यक्तियों घायल हो गए हैं। तीन की हालत गंभीर है। उनका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 11:29 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 08:38 PM (IST)
चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष, 10 घायल- 21 के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा Gorakhpur News
गोरखपुर में चुनावी रंज‍िश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम सभा पचवारा खास के टोला महुआवा में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें शनि यादव के पक्ष से 10 व्यक्तियों घायल हो गए हैं। तीन की हालत गंभीर है। उनका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

यह हैै मामला 

गांव से अरव‍िंद यादव प्रधान व शनि यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे। दोनों हार गए। दोनों एक दूसरे को हार के लिए जिम्मेदार बता रहे थे। दोनों के बीच बात बढ़ी तो अरव‍िंद व उनके समर्थकों ने शनि के समर्थकों की लाठी डंडे से पिटाई की। इसमें शनि यादव के पक्ष से चंद्रकेश यादव, चंद्रभान, नगेंद्र, धीरज, नीरज, इंद्रजीत, सोलहू, सनोज, रिंकी, रेनू घायल हो गईं। घायलों को जंगल कौडिय़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चंद्रकेश, चंद्रभान व नागेंद्र की स्थिति गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने 21 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इनमें पूर्व प्रधान अरव‍िंद यादव, धूप चंद यादव, राजू यादव, नागेंद्र यादव, रामप्रवेश, महेंद्र यादव, राजकुमार सहित नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा नौ आरोपितों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

पूर्व प्रधान के स्वजन पर हमला, किशोरी समेत सात घायल

उधर, पिपराइच क्षेत्र के वैवाहिक समारोह में कहासुनी को लेकर रमवापुर में प्रधान व उनके समर्थकों ने पूर्व प्रधान व उनके समर्थकों के घर पर हमला कर दिया। पूर्व प्रधान के परिवार की किशोरी समेत सात व्यक्ति घायल हो गए। गांव में एहतियातन दो प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस करीब दो दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

शनिवार रात गांव में कन्हैया निषाद के पुत्री की शादी थी। ग्राम प्रधान पति कमरूद्दीन की भूमि पर खान-पान की व्यवस्था की गई थी। वैवाहिक समारोह में किसी बात पर निवर्तमान प्रधान रमाकांत सिंह के पुत्र विवेक व गांव के ही पंकज से प्रधान पति की कहासुनी हो गई। दोनों में हाथापाई होने लगी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पूर्व प्रधान रमाकांत सिंह ने आरोप लगाया कि रात 10 बजे प्रधान पति कमरूद्दीन ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। स्वजन को पीटा और बाइक, फ्रिज आदि तोड़ दिया। उसके बाद उनके समर्थकों ने गुड्डू निषाद के घर तोडफ़ोड़ की। तलवार लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। करीब घंटे भर तक गांव में मनबढ़ों का तांडव चला। गुड्डू के भागने के बाद मनबढ़ों ने उसकी पत्नी ऊषा, भयहु चांदनी के साथ दुव्र्यवहार किया। राजू निषाद के घर में तोड़-फोड़ की।

करीब घंटे भर तक गांव में मारपीट हुई। घटनास्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। मारपीट में पूर्व प्रधान के पक्ष से किशोरी सहित छह व्यक्ति घायल हो गए हैं। इसमें पंकज, विवेक, प्रीति, गौतम, सुभाष, अमित शामिल हैं, वर्तमान प्रधान के पक्ष से अकरम अली घायल है। घायलों का सीएचसी पिपराइच में उपचार किया गया। सूचना मिलने पर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी मौके पर पहुंच गए। पूर्व ग्राम प्रधान ने 75 नामजद व दर्जन भर अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.