Move to Jagran APP

मुंबई से आटो लेकर चले पांच प्रवासी मजदूर, गोरखपुर दुर्घटना में दो भाइयों की मौत Gorakhpur News

मुजफ्फरपुर (बिहार) औराई के चंद्रवारा निवासी संतोष शाह उनके छोटे भाई संजय शाह और गांव के रहने वाले बेचन रामबाबू विनोद सिंह मुंबई में आटो चलाते हैं। लॉक डाउन लगने की आशंका में सभी मुंबई से दो दिन पहले एक आटो से घर जाने के लिए निकले थे।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 05:48 PM (IST)
मुंबई से आटो लेकर चले पांच प्रवासी मजदूर, गोरखपुर दुर्घटना में दो भाइयों की मौत Gorakhpur News
दुर्घटना से संबंधित प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। खोराबार क्षेत्र में फोरलेन पर शनिवार की भोर में मुंबई से लौट रहे प्रवासी मजदूरों का ऑटो पलट गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोरखपुर पुलिस ने मुजफ्फरपुर के रहने वाले मजदूरों के घरवालों को हादसे की सूचना दे दी है।

loksabha election banner

बिहार के मुज्जफरपुर के रहने वाले हैं सभी

मुजफ्फरपुर (बिहार), औराई के चंद्रवारा निवासी संतोष शाह, उनके छोटे भाई संजय शाह और गांव के रहने वाले बेचन, रामबाबू, विनोद सिंह मुंबई में आटो चलाते हैं। लॉक डाउन लगने की आशंका में सभी मुंबई से दो दिन पहले एक आटो से घर जाने के लिए निकले थे। शनिवार की भोर में चार बजे खोराबार क्षेत्र में फोरलेन के पास अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। हादसे में संतोष, संजय और उनके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामूली रूप से घायल हुए विनोद शाह सभी को राहगीरों की मदद से मेडिकल कालेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को केजीएमयू रेफर कर दिया गया। उसके बाद विनोद घायलों को लेकर पैडलेगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गया जहां पर इलाज के दौरान संजय की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बेचन और रामबाबू का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक कैंट अनिल उपाध्याय ने बताया कि घायलों के घरवालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसा कहां हुआ अभी पता नहीं चला है। आटो भी नहीं मिली है।

दोपहर में हुई पुलिस को हादसे की जानकारी

मुजफ्फरपुर के रहने वाले दो मजदूरों की हादसे में मौत होने और दो के घायल होने की सूचना दोपहर तक गोरखपुर पुलिस को नहीं थी। अधिकारियों के पूछताछ करने पर पूरे जिले में खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि पैडलेगंज के लोटस हॉस्पिटल में घायल भर्ती हैं। कैंट पुलिस पहुंची तो खोराबार क्षेत्र में हादसा होने की जानकारी मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.