Move to Jagran APP

गीडा में बिस्किट फैक्ट्री का ब्वायलर फटने से दो मजदूरों की मौत Gorakhpur News

गीडा सेक्टर 13 स्थित नांगलिया फूड में बिस्किट बेकरी व टाफी तैयार होती है। शाम करीब छह बजे फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। कुछ लोग भीतर गए तो पता चला कि फैक्ट्री का ब्वायलर फट गया। इससे पुरुषोत्तम सिंह व मुकेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 04:03 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 06:10 PM (IST)
गीडा में बिस्किट फैक्ट्री का ब्वायलर फटने से दो मजदूरों की मौत Gorakhpur News
विस्‍फोट के बाद फैक्‍ट्री के अंदर बिखरा मलवा, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 13 गीडा में एक बिस्किट फैक्ट्री का ब्वायलर फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में 47 वर्षीय पुरुषोत्तम सिंह गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम देईपार का निवासी था, जबकि दूसरा मजदूर 40 वर्षीय मुकेश मिश्रा संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कस्बे का रहने वाला था। हादसें में अन्य मजदूरों के भी घायल होने की आशंका है। फैक्ट्री से एक गार्ड छोड़कर अन्य वहां भाग गए हैं।  घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। फैक्ट्री अनिल गोयल की बताई जाती है।

loksabha election banner

गीडा सेक्टर 13 स्थित नांगलिया फूड में बिस्किट, बेकरी व टाफी तैयार होती है। फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। इर्द-गिर्द के लोग फैक्ट्री के बाहर जुटे लेकिन तब तक फैक्ट्री के गार्ड ने गेट को बंद कर दिया था। कुछ लोग भीतर गए तो पता चला कि फैक्ट्री का ब्वायलर फट गया। इससे पुरुषोत्तम सिंह व मुकेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके घायल होते फैक्ट्री मैनेजर व अन्य कर्मचारी मजदूरों को इलाज के लिए गोरखपुर शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने पुरुषोत्तम को मृत घोषित कर दिया। मुकेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री गेट बंद होने से पुलिस भी भीतर नहीं जा सकी। बाद में बाद में उपजिलाधिकारी सहजनवां सुरेश कुमार राय मौके पर पहुंचे तो कर्मचारियों ने फैक्ट्री का गेट खोला। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी भी मौके पर पहुंच गए। उप जिलाधिकारी सहजनवां सुरेश कुमार राय का कहना है कि वह जब मौके पर पहुंचे तो डेढ़ घंटा पूर्व हादसा हो चुका था। दोनों मजदूरों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना कैसे हुई, इसकी जांच कराई जा रही है।

इस लिए हुई घटना

पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री में करीब 60-70 मजदूर काम करते हैं, लेकिन घटना के बाद मौके पर गार्ड रामप्रसाद के अलावा कोई भी मौके पर नहीं है। हादसे में अन्य मजदूरों के घायल होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि ब्वायलर के जरिये बिस्किट, बेकरी के पदार्थों को पकाया जाता है। इसके सेफ्टी वाल्ब को समय पर बदला जाता है। सेफ्टी वाल्ब पुराना होने से यह हादसा हो सकता है। ब्वायलर लोहे की एक मजबूत चद्दर से तैयार होती है। हादसे में ब्वायलर फट गया है। फैक्ट्री दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। घटना यदि अन्य मजदूर घायल हुए हैं तो उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.