Move to Jagran APP

पोखरे में हाथ-पैर धोने गईं तीन युवतियां डूबीं, दो की मौत Gorakhpur News

युवतियां पीड़िया का त्योहार मनाने के बाद सुबह परंपरा के अनुसार पोखरे में हाथ पैर धोने गईं थीं। इस दौरान 18 वर्षीय शोभा पुत्री स्व.गोविंद गोंड 18 वर्षीय शालिनी पुत्री अशोक गुप्ता व 19 वर्षीय सपना यादव का पैर फिसल गया। वे गहरे पानी में डूबने लगीं।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 06:38 PM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 06:38 PM (IST)
पोखरे में हाथ-पैर धोने गईं तीन युवतियां डूबीं, दो की मौत Gorakhpur News
पानी में डूबने के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव परसादपुर में मंगलवार को  भोर में तीन युवतियां पोखरे में डूब गईं। इसमें से एक लड़की को किसी तरह से बचा लिया गया। दो गहरे पानी में लापता हो गईं। लड़कियों के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोग दोनों की तलाश में जुट गए। कुछ देर बाद दोनों के शव बरामद हुए। दोनों की मौत की खबर मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। दोपहर बाद स्वजन ने दाेनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

loksabha election banner

त्‍योहार मनाने के बाद गांव की लड़कियां गईं थीं पोखरे पर

जानकारी के मुताबिक युवतियां पीड़िया का त्योहार मनाने के बाद सुबह परंपरा के अनुसार पोखरे में हाथ पैर धोने गईं थीं। बताते हैं गांव से बड़ी संख्या में लड़कियां सुबह करीब छह बजे गांव से सटे पोखरे में हाथ पैर धोने गईं थीं। इस दौरान 18 वर्षीय शोभा पुत्री स्व.गोविंद गोंड, 18 वर्षीय शालिनी पुत्री अशोक गुप्ता व 19 वर्षीय सपना यादव का पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही तीनों गहरे पानी में डूबने लगीं। तीनों को डूबते देख गांव की बाकी लड़कियों ने शोर मचाते हुए बचाने की कोशिश की। गांव की लड़कियों ने सपना को किसी तरह बचा लिया, जबकि शोभा व शालिनी गहरे पानीं में डूब गईं। कुछ देर बाद दोनों का शव शैवाल के बीच फंसा मिला। युवतियों की मौत की खबर मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया।

मई में तय थी शादी

जानकारी के मुताबिक शोभा व शालिनी की शादी मई 2021 में तय थी। प्रधान हेमंत गुप्ता व गांव के लोगों ने बताया कि तीन बहनों में शोभा सबसे बड़ी थी। वहीं शालिनी दो बहनों में छोटी थी। दोनो की मई 2021 में शादी होने वाली थी। घर के लोग शादी के इंतजाम में लगे हुए थे। दोनों के एक-एक भाई हैं। दोनों की मौत के बाद स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सदस्‍य शादी में इंतजाम किए गए सामानों का हवाला देकर रो रहे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.