Move to Jagran APP

गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या में दो गिरफ्तार, सात पर हत्या का केस Gorakhpur News

भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की हत्‍या में पुलिस ने कोतवाली के छोटे काजीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव पवन श्रीवास्तव सुनील श्रीवास्तव उर्फ छोटे नरायनपुर के हीरागंज निवासी निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य रामसमुझ व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या का केस दर्ज किया है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 06:09 PM (IST)
गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या में दो गिरफ्तार, सात पर हत्या का केस Gorakhpur News
बृजेश ि‍सिंह के घर सांत्‍वना देने पहुंचे भाजपा विधायक एवं नेता, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की हत्या के मामले में गुलरिहा पुलिस ने चार नामजद समेत सात पर हत्या का केस दर्ज किया है। दो नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में शनिवार की सुबह नरायनपुर गांव के लोगों ने गोरखपुर- महराजगंज मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म कराया। गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

बृजेश सिंह के घर पहुंचे भाजपा विधायक

 घटना के विरोध में सुबह आठ बजे नरायनपुर गांव के सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग मोगलहा में स्थित बृजेश सिंह के आवास के सामने लोगों ने जाम लगा दिया। खबर मिलते ही एसपी नार्थ के साथ गुलरिहा थानेदार मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाया। बृजेश के मोगलहा स्थित आवास पर शनिवार सुबह से ही रिश्तेदार, दोस्त व समर्थकों डटे हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात है। सुबह 10 बजे नगर विधायक राधामोहन दास अग्रवाल,पिपराइच के भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह, बीज प्रमाणीकरण निगम के उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने बृजेश के घर पहुंचकर स्वजन से घटना की जानकारी ली। समर्थकों में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस

भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह के बड़े भाई भोला नाथ की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने कोतवाली के छोटे काजीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव उर्फ छोटे, नरायनपुर के हीरागंज निवासी निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य रामसमुझ व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने सुनील व रामसमुझ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश चल रही है। भोलानाथ सिंह ने बताया कि बृजेश सिंह प्रधान पद के दावेदार थे। शुक्रवार की रात 11 बजे जनसंपर्क के बाद मेडिकल रोड स्थित आवास पर उनके व दो अन्य भाइयों के साथ जा रहे थे। बाइक से पहुंचे आरोपितों ने रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.