Move to Jagran APP

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन के सामने रेलवे के अधिकारियों ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। पिछले दिनों रेलमंत्री ने अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया था।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 02:10 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 02:10 PM (IST)
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

गोरखपुर, जेएनएन। नए वर्ष में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले लोगों को अब गर्व की अनुभूति होगी। सोमवार को स्‍टेशन के सामने रेलवे के अधिकारियों ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया। स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम लखनऊ सुनीत वत्स, सहायक मंडल इंजीनियर पश्चिम गोरखपुर वीपी सिंह, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्रेयांश, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर डीसी श्रीवास्तव, स्टेशन प्रबंधक पीके अस्थाना, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर मनीष श्रीवास्तव और सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य टीपी मल्ल की मौजूदगी में वरिष्ठ सफाईकर्मी अशोक कुमार ने झंडारोहरण किया।

loksabha election banner

झंडे की ऊंचाई 100 फीट है जबकि लहरा रहे तिरंगा की लंबाई 30 फीट और चौड़ाई 20 फीट है। रेलमंत्री पीयूष गोयल की पहल पर देश के प्रमुख 75 ए वन श्रेणी के स्टेशनों पर तिरंगा झंडा लहरा रहा है। इसके लिए रेलमंत्री ने नवंबर में ही जोनल कार्यालयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया था। ट्वीट करके भी उन्होंने संबंधित लोगों को जानकारी दे दी थी। रेलमंत्री के दिशा-निर्देश के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर में तो तिरंगा लहराने लगा है। जल्द ही लखनऊ और छपरा जंक्शन पर भी तिरंगा झंडा लहराएगा।

विश्वविद्यालय में पहले से ही लहरा रहा तिरंगा 

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहले से ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहरा रहा है। 19 जून 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका ध्वजारोहण किया था। विश्वविद्यालय के अलावा रेलवे स्टेशन पर पूर्वांचल का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने लगा है। हालांकि रामगढ़ताल पर भी लगभग 150 फीट ऊंचा तिरंगा लहराने की कवायद शुरू हो गई है। नौका बिहार के पास इसका बेस लगभग तैयार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.