कैंडल मार्च निकाल बिपिन रावत को किया नमन, मौन रख अर्पित की श्रद्धाजलि
डुमरियागंज तहसील के नगर पंचायत बढ़नी चाफा में शुक्रवार की रात लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर सैनिकों को नमन किया। हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने कहा कि बिपिन रावत देश के सैन्य कार्रवाई में कई बार अपना अतुलनीय योगदान दे चुके हैं।
सिद्धार्थनगर: भारतीय सेना के प्रथम एसडीएस व जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन से जनसमुदाय आहत है। हेलीकाप्टर दुर्घटना में एसडीएस के साथ उनकी पत्नी व अन्य 11 सैन्य अधिकारी व जवान भी शहीद हुए हैं। लोगों ने कैंडल मार्च निकाल व सभा किया। दो मिनट का मौन रख उन्हें नमन किया।
डुमरियागंज तहसील के नगर पंचायत बढ़नी चाफा में शुक्रवार की रात लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर सैनिकों को नमन किया। हिन्दू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने कहा कि बिपिन रावत देश के सैन्य कार्रवाई में कई बार अपना अतुलनीय योगदान दे चुके हैं। सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व कर देश को सफलता दिलाने का कार्य किया था। उनके योगदान की राष्ट्र सदैव याद रखेगा। कैंडल मार्च मुख्य चौराहा से होकर पूर्वी व पश्चिमी चौराहे तक गई। प्रमोद गौतम, रामबाबू गुप्ता, पारसराम गौड़, कपिल गुप्ता, जनकराम गौड़, मलखराम, वेदप्रकाश गुप्ता, गुलाबचंद्र यादव, तुलसी राम चौहान, पंकज अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ कस्बा में अखिल भारत हिदू महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत माता चौक पर शहीद सीडीएस विपिन रावत के चित्र पर पुष्प कर नमन किया। प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर विक्रम सिंह ने कहा है कि तमिलनाडु के कुन्नूर में पहाड़ी इलाके में सीडीएस बिपिन रावत समेत 13 अधिकारी आठ दिसंबर को शहीद हो गए। इन सभी की मृत्यु देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जिलाध्यक्ष सूरज त्रिपाठी, सैन्य प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष गोविद प्रसाद, दिलीप वर्मा, वशिष्ठ सिंह, मृत्युजंय उपाध्याय, कौशल किशोर राठौर, संजय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। राम जानकी मंदिर पर हुए कार्यक्रम में लोगों ने वीर शहीद जनरल विपिन रावत व शहीद जवानों को नमन किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषि वर्मा, मनोज मित्तल, बबलू गौड़, दिनेश दुबे, शुभम गौड़, कुश कुमार मोदनवाल, राहुल अग्रहरि, आकाश श्रीवास्तव, अमित रावत, आकाश वर्मा, संदीप, गोलू पासवान, दुर्गा आदि मौजूद रहे। इटवा तहसील के गैसड़ा कुटी चौराहा पर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। मनोज अग्रहरि, विनय त्रिपाठी, विजय तिवारी, कौशल सिंह, गिरीश्वर नाथ त्रिपाठी, रामू मौर्या, राजन, संदीप आदि मौजूद रहे।