Move to Jagran APP

पूर्वांचल में कांग्रेस को धार देंगी प्रियंका गांधी, प्रशिक्षण शिविर में ब्‍लाक अध्‍यक्षों को देंगी सफलता का मंत्र Gorakhpur News

पूर्वांचल के 11 जिलों के 155 ब्लाक अध्यक्षों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गोला बाजार में 13 और 14 मार्च को प्रशिक्षण शिविर होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी बैठक को वर्चुअल संबोधित करेंगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 03:15 PM (IST)
पूर्वांचल में कांग्रेस को धार देंगी प्रियंका गांधी, प्रशिक्षण शिविर में ब्‍लाक अध्‍यक्षों को देंगी सफलता का मंत्र Gorakhpur News
प्रियंका गांधी पूर्वांचल में संगठन को धार देने के लिए गोरखपुर आने वाली हैं। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। खोई जमीन पाने के लिए बेताब कांग्रेस 25 साल पहले की रणनीति को एक बार फिर जमीन पर उतार रही है। कांग्रेस अपने ब्लाक अध्यक्षों को पार्टी के इतिहास, संघर्ष, कार्य आदि की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षित करेगी। पूर्वांचल के 11 जिलों के 155 ब्लाक अध्यक्षों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। गोला बाजार में 13 और 14 मार्च को प्रशिक्षण शिविर होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी बैठक को वर्चुअल संबोधित करेंगी।

loksabha election banner

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस लगातार गांवों में नागरिकों को जोडऩे के लिए प्रयास कर रही है। जिले के दो न्याय पंचायतों में खुद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बैठक कर पदाधिकारियों से बात की थी। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने गांव को जोडऩे के प्रयास तेज कर दिए हैं।

राजीव गांधी की सोच को आगे बढ़ा रहीं प्रियंका

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जोर ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने पर था। प्रदेश प्रभारी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पदाधिकारियों को गांव स्तर तक जुडऩे का निर्देश दिया है।

इन जिलों के ब्लाक अध्यक्ष होंगे शामिल

वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती।

गोला बाजार के बीएसएवी पीजी कालेज में 13 और 14 मार्च को कांग्रेस के पूर्वांचल जोन के ब्लाक अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा। इसमें सभी ब्लाक अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इन्हें वैचारिक स्तर पर सशक्त करने के साथ ही कांग्रेस के इतिहास, देश निर्माण में कांग्रेस की भूमिका, कांग्रेस के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्य की जानकारी देने के साथ ही संगठन निर्माण पर मंथन किया जाएगा। - विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.