गोरखपुर : आज बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था, इन सड़कों पर बंद रहेगा आवागमन Gorakhpur News
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा के कारण गारेखपुर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक यह बदलाव प्रभारी रहेगा।
गोरखपुर, जेएनएन। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक यह बदलाव प्रभारी रहेगा।
इन रास्तों रहेगा रूट डायवर्जन
टीपी नगर से शहर क्षेत्र में आने वाली यातायात बेतियाहाता से शास्त्री चौराहा से अम्बेडकरनगर, छात्रसंघ भवन चौराहा होकर अपने अपने गन्तव्य को जाएंगे। शास्त्री चौराहा से कचहरी चौराहा की तरफ जुलूस के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
घोष कंपनी से टाउनहाल की तरफ जुलूस के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन घोष कंपनी से शास्त्री चौराहा से अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
जुबली तिराहा से अग्रसेन चौराहा की तरफ आने वाले वाहन जुलूस के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वह वाहन बक्शीपुर से अलीनगर, रेती, नखास होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
अलीनगर से विजय चौराहा की तरफ आने वाले वाहन जुलूस के समय सभी प्रकार प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन बक्शीपुर, गंगेजज होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
सुमेर सागर तिराहा से वितय चौराहा की तरफ आने वाले वाहन जुलूस के समय सभी प्रकाार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन धर्मशाला चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
कालीमंदिर से गणेश चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन जुलूस के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वह वाहन कालीमंदिर से पुलिस लाइन तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
जीएम तिराहा से गणेश चौराहा, हरिओमनगर तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन जुलूस के समय प्रतिबंधित रहेंगे। वह वाहन सीएस चौराहा से आने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
आयकर भवन तिराहा से हरिओमनगर तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन जुलूस के समय प्रतिबंधित रहेंगे। वह वाहन आरटीओ तिराहा से होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
अम्बेडकर चौराहा से तमकुही तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन जुलूस के समय प्रतिबंधित रहेंगे। वह वाहन छात्र संघ से रूस्तमपुर होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
असुरन चौराहा से कालीमंदिर की तरफ चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वह वाहन कौवा बाग से मोहद्दीपुर होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
बरगदवा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाली बसों को बरगदवा से फर्टिलाइजर, खजांची, पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होते हुए आएंगे और जाएंगे।