आज बदली रहेगी गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था, डायवर्ट किए गए कई रूट Gorakhpur News
शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर रविवार को गोरखपुर महानगर क्षेत्र में सुबह छह बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान कई सड़कों पर आवागमन रोका जाएगा और कई सड़कें वन वे होंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे।
गोरखपुर, जेएनएन। रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर महानगर क्षेत्र में रविवार सुबह छह बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस दौरान कई सड़कों पर आवागमन रोका जाएगा और कई सड़कें वन वे होंगे।
इधर से नहीं जाएंगे वाहन
फरेंदा की तरफ से आने वाले भारी वाहन जंगल कौडिय़ा में रोके जाएं।
वाराणसी की तरफ से आने वाले भारी वाहन बाघगाड़ा थाना बेलीपार के पास रोका जाए।
लखनऊ की तरफ तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर थाना गीडा के पास रोकी जाएं।
कप्तानगंज की तरफ से तरफ से आने वाले भारी वाहन पिपराइच कस्बे से पहले रोका जाए।
देवरिया की तरफ से तरफ से आने वाले भारी वाहन मोतीराम अड्डा थाना झंगहा के पास रोका जायेगा।
यहां से डायवर्ट किए जाएंगे वाहन
रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से देवरिया को जाने वाली सभी बसें यूनिवॢसटी चौराहा छात्रसंघ-पैडलेगंज- तारामंडल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी। -देवरिया की तरफ से महानगर क्षेत्र में आने वाली सभी बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल-छात्र संघ यूनिवॢसटी चौराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर-करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा महराजगंज सिद्धार्थनगर की तरफ जाने वाली सभी बसें यूनिवॢसटी चौराहा से मोहद्दीपुर- चार फाटक ओवरब्रिज-पादरी बाजार- खजांची चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगीं।
महाराजगंज सिद्धार्थनगर फरेंदा की तरफ से आने वाली सभी बसें खजांची से पादरी बाजार कौवा बाग-मोहदीपुर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर व बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
गोलघर चौराहा से विजय चौराहा की तरफ व विजय चौराहा से अग्रसेन की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जायेगा।
सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन रोक दिये जाएंगे।
यातायात कार्यालय तिराहा से धर्मशाला की तरफ चार पहिया वाहन रोक दिये जायेगे।
शास्त्री चौराहा से घोष कंपनी तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।
अंबेडकर चौराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को आंबेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन डायवर्जन किया जायेगा।