आज बदली रहेगी गोरखपुर शहर की यातायात व्यवस्था, शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन- जारी हुआ रूट डायवर्जन
Route diversion in gorakhpur गोरखपुर में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। परीक्षा के कारण गोरखपुर महानगर की यातायातय व्यवस्था दिन भर बदली रहेगी। प्रशासन ने रूट डायवर्जन जारी कर दिया है।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) को लेकर रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दो पाली में होने वाली परीक्षा में 61200 अभ्यर्थी शामिल होंगे।पहली पाली में 70 केंद्रो पर 35306 और द्वितीय पाली में 51 केंद्रों पर 25924 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12.30 बजे और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे चलेगी।एसपी ट्रैफिक डा. एमपी सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्रभावी होगा।
इस तरह होगा डायर्वजन
फरेन्दा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जंगल कौड़िया फोरलेन होकर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं जाएगा।
वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुए जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं जाएगा।
लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर थाना गीडा के सहजनवा बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्जन किया गया है। यह वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां और जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपराइच कस्बे से पहले थाना पिपराइच के पास समय सुबह आठ से रात में आठ बजे तक रोका जायेगा। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नही आयेगा।
देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन फोरलेन से जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
इस रास्ते चलेंगी बसें
रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से देवरिया को जाने वाली समस्त बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट होकर जाएंगी।
देवरिया की तरफ से महानगर क्षेत्र में आने वाली समस्त बसे खोराबार बाईपास से तारामंडल, छात्र संघ यूनिवर्सिटी चौराहा से जाएंगे।
शीनगर से आने वाली समस्त भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे।
रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर की तरफ जाने वाली बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर।
महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेंदा की तरफ से आने वाली बसें खजांची से पादरी बाजार कौवाबाग, मोहदीपुर होकर जाएंगी।
शहर में इस तरह से चलेंगे वाहन
अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर और बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने जाएंगे।
गोलघर चौराहा से विजय चौराहा की तरफ एंव विजय चौराहा से अग्रसेन की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
शास्त्री चौराहा से घोष कम्पनी की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने जाएंगे।
अम्बेडकर चौराहा से तमकुहीं की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को अम्बेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन डायवर्जन किया जाएगा।
यातायात का दबाव होने पर यह होगा
अत्यधिक यातायात का दबाव होने पर गोलघर चौराहा से विजय तथा विजय चौराहे से अग्रसेन तिराहा की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जायेगा।
अग्रसेन से बक्शीपुर तक पूर्णतया चार पहिया वाहन प्रतिबन्धित रहेगा।
फलमण्डी से 12 बजे से 2 बजे तक निकलने वाले भारी वाहन फलमण्डी के अन्दर ही रहेगें, रात में 10 बजे के बाद निकलेंगे।