Move to Jagran APP

कुशीनगर में भाजपा के तीन विधायकों का कटा टिकट, मची खलबली

संघ स्वयंसेवक से भाजपा तक का सफर करने वाले कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी का टिकट काटा है तो इसी पृष्ठभूमि के पुराने कार्यकर्ता पीएन पाठक को मैदान में उतारा है। पिछली बार भी उन्‍होंने टिकट की दावेदारी इस सीट से की गई थी लेकिन टिकट नहीं मिला था।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 09:50 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 09:50 AM (IST)
कुशीनगर में भाजपा के तीन विधायकों का कटा टिकट, मची खलबली
कुशीनगर में भाजपा के तीन विधायकों का कटा टिकट, मची खलबली। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा ने 28 जनवरी को 91 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की। इसमें कुशीनगर जिले के कुशीनगर, हाटा व फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है। नए चेहरे भी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता ही हैं। पिछली बार भी भाजपा ने ऐसे ही कार्यकर्ताओं को तरजीह दी थी।

loksabha election banner

पार्टी ने घोषित की इनकी उम्‍मीदवारी

संघ स्वयंसेवक से भाजपा तक का सफर करने वाले कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी का टिकट काटा है तो इसी पृष्ठभूमि के पुराने कार्यकर्ता पीएन पाठक को मैदान में उतारा है। पिछली बार भी इनके द्वारा टिकट की दावेदारी इस सीट से की गई थी, लेकिन टिकट नहीं मिला था। पहले भी ब्राह्मण चेहरा था तो इस बार भी पार्टी ने यहां से इस जाति के चेहरे काे तरजीह दी है। हाटा के विधायक पवन केडिया का टिकट काटा गया है तो पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और हाटा नगरपालिका के अध्यक्ष माेहन वर्मा को मैदान में उतारा गया है। केडिया के तरह वर्मा भी वैश्य बिरादरी से ही आते हैं। फाजिलनगर में भी भाजपा ने पुराने घर पर ही विश्वास जताया है। यहां के विधायक गंगा सिंह का टिकट काटकर उनके लड़के सुरेन्द्र कुशवाहा को टिकट दिया है। मतलब नए प्रत्याशियों के चयन में पुराने कार्यकर्ताओं के के साथ जातिगत समीकरण को भी साधने का कार्य किया है।

कुशीनगर से इस बार पीएन पाठक को तरजीह

जिले के सेवहरी विकास खंड के गांव पाठक गड़हियां निवासी 52 वर्षीय पीएन पाठक प्रशिक्षित स्वयंसेवक रहे हैं। वह 30 वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के प्रवक्ता रहने के साथ भाजपा प्रदेश परिषद के सदस्य सहित अन्य पदों पर पार्टी के लिए कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वह गोरखपुर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। पिछली बार उन्होंने कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिल सका था। इस बार पार्टी ने उन पर अपना विश्वास जताते हुए मैदान में उतारा है। एमबीए करने वाले पाठक का मुख्य पेशा कृषि कार्य है।

फाजिलनगर वर्ततमान विधायक को मिला टिकट

सुरेंद्र कुशवाहा फाजिलनगर के भाजपा विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के पुत्र हैं, जो गोरखपुर के हरपुर बुदहट इंटर कालेज में शिक्षक हैं। फाजिलनगर ब्लाक मुख्यालय से लगभग 13 की दूर नारायणपुर के रहने वाले हैं, जो देवरिया जनपद के बघौचघाट से सटे है। विधायक पुत्र भाजपा में राजनीतिक रूप से लगभग 20 वर्षों से जुड़े हैं, लेकिन सक्रिय राजनीति 2012 से शुरू की। कार्यकर्ता के रूप में जुड़े कुशवाहा वर्तमान में भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के सह संयोजक हैं। शैक्षिक योग्यता एमए व बीएड है। 51 वर्षीय कुशवाहा का जन्म वर्ष 1971 में हुआ है।

हाटा से व्यवसायी वर्ग के मोहन वर्मा को अवसर

हाटा नगर के वार्ड नंबर 19 आजाद नगर के रहने वाले रामनयन वर्मा के पुत्र मोहन वर्मा की जन्मतिथि 15 फरवरी 1974 है। वह राजनीति शास्त्र से एमए हैं। विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे। वर्ष 1990 में भाजपा के सक्रिय सदस्य बने और 1991 में रामजन्म भूमि आंदोलन के दौरान जेल गए। अयोध्या सत्याग्रह यात्रा में शामिल रहे। 1995 में सक्रिय राजनीति में आए और 2011 तक लगातार तीन बार सभासद और दो बार हाटा नगर पंचायत के उप चेयरमैन रहे। मौजूदा समय में हाटा नगरपालिका के चेयरमैन व भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.