ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो कर लें तैयारी, दस अक्टूबर तक निरस्त रहेगी यह ट्रेन Gorakhpur News
गोरखपुर से बस्ती के बीच चलने वाली 05105-05106 नंबर की पैसेंजर ट्रेन दस अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर से बस्ती के बीच चलने वाली 05105-05106 नंबर की पैसेंजर ट्रेन दस अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार रेल मरम्मत आदि कार्यों के चलते ट्रेन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। मरम्मत कार्य के चलते 75003-75004 गोरखपुर-बढऩी डेमू ट्रेन भी एक अक्टूबर को निरस्त रही।
पनवेल और पूर्वांचल एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
रेलवे प्रशासन ने चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में तीन व चार अक्टूबर को, 15052 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस में तीन को अक्टूबर को तथा 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस में चार अक्टूबर को शयनयान श्रेणी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे।
अवध और अहमदाबाद एक्सप्रेस में लगेंगे स्थायी कोच
दशहरा और दीपावली में रेलवे प्रशासन ने चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में अक्टूबर तक स्थायी कोच लगाने की घोषणा की है। 19037-19038 बांद्रा-गोरखपुर अवध एक्सप्रेस में दो अक्टूबर से चार नवंबर तक साधारण श्रेणी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे। 19409-19410 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में तीन अक्टूबर से दो नवंबर तक एसी थर्ड टियर व स्लीपर के एक-एक कोच लगाए जाएंगे।
आज की फ्लाइट (02 अक्टूबर 2019)
दिल्ली के लिए
इंडिगो
आगमन - सुबह 11.10 बजे
प्रस्थान - सुबह 11.40 बजे
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 12.55 बजे
प्रस्थान - दोपहर 01.25 बजे
एयर इंडिया
आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे
मुंबई के लिए
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 2.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 3.15 बजे
आगमन - शाम 4.30 बजे
प्रस्थान - शाम 5.00 बजे
बंगलुरु के लिए
इंडिगो
आगमन - दोपहर 01.45 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 02.15 बजे
हैदराबाद के लिए
आगमन - दोपहर 12.05 बजे
प्रस्थान - शाम 04.30 बजे
कोलकाता के लिए
प्रस्थान - दोपहर 12.35 बजे
आगमन - शाम 04.00 बजे