Move to Jagran APP

छठ पर 32 ट्रेनें करेंगी आपकी राह आसान, यहां देखें किस स्‍टेशन से कितने बजे से चलेंगी यह ट्रेनें Gorakhpur News

छठ पर्व पर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर और छपरा रूट से होकर विभिन्न महानगरों (दिल्ली कोलकाता और मुंबई आदि) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 02:07 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 12:06 PM (IST)
छठ पर 32 ट्रेनें करेंगी आपकी राह आसान, यहां देखें किस स्‍टेशन से कितने बजे से चलेंगी यह ट्रेनें Gorakhpur News
छठ पर 32 ट्रेनें करेंगी आपकी राह आसान, यहां देखें किस स्‍टेशन से कितने बजे से चलेंगी यह ट्रेनें Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दीपावली के बाद छठ पर्व पर भी रेलवे प्रशासन ने पूजा स्पेशन गाडिय़ों की सौगात दी है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर और छपरा रूट से होकर विभिन्न महानगरों (दिल्ली, कोलकाता और मुंबई आदि) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनमें से कुछ गोरखपुर से बनकर चल रही हैं, तो कुछ रूट से होकर चलाई जाएंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए रुटीन ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।

loksabha election banner

यह हैं छठ की स्‍पेशल ट्रेनें

82916 सुविधा स्पेशल गोरखपुर से  दो व नौ नवंबर को रात 9.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 9.20 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

82915 सुविधा स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से एक व आठ नवंबर को सुबह 6.40 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

09016 जनरल स्पेशल गोरखपुर से 16, 23 व 30 नवंबर को रात 9.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 9.20 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

09015 जनरल स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 15, 22 व 19 नवंबर को सुबह 6.40 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

03032 स्पेशल गोरखपुर से दो नवंबर को सुबह चार बजे रवाना होकर दूसरे दिन तीन बजे सुबह हावड़ा पहुंचेगी।

03031 स्पेशल हावड़ा से 31 अक्टूबर को रात 11.55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 11.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।  

82120 नंबर की सुविधा स्पेशल गोरखपुर से तीन व दस नवंबर को दिन में 3.45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5.00 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

82119 नंबर की सुविधा स्पेशल एलटीटी से दो, नौ नवंबर को सुबह 5.10 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 12.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

04052 नंबर की ट्रेन आनंदविहार से 29 अक्टूबर व एक नवंबर को दोपहर 11.45 बजे रवाना दूसरे दिन दोपहर 12.45 बजे कटिहार पहुंचेगी।

04051 नंबर की ट्रेन 30 अक्टूबर व दो नवंबर को रात 8.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 11 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

04408 एसी स्पेशल नई दिल्ली से पांच नवंबर को रात 7.25 बजे से रवाना होकर शाम 4.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

04407 एसी स्पेशल मुजफ्फरपुर से छह नवंबर को रात 11.20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 10.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

04414 एसी स्पेशल नई दिल्ली से एक नवंबर को रात 7.25 बजे रवाना दूसरे दिन रात 8.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

04413 एसी स्पेशल सहरसा से दो नवंबर को रात 10.15 बजे रवाना दूसरे दिन रात 10.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

82402 सुविधा स्पेशल दिल्ली से 29 अक्टूबर को दिल्ली से दोपहर 1.30 बजे रवाना दूसरे दिन दोपहर एक बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

04069 सुविधा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 30 अक्टूबर को दोपहर 2.15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 1.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

82414 स्पेशल नई दिल्ली से 30 अक्टूबर को रात 12.20 बजे रवाना दूसरे दिन रात 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

04059 स्पेशल दरभंगा से 31 अक्टूबर को सुबह 4.30 बजे रवाना दूसरे दिन सुबह 5.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

04404 एसी स्पेशल नई दिल्ली से 29 अक्टूबर को रात 7.25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शाम 6.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।

04403 एसी स्पेशल बरौनी से 30 अक्टूबर को रात 7.30 बजे रवाना दूसरे दिन रात 10.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

04526 नंबर की स्पेशल सरङ्क्षहद से 30 अक्टूबर को दोपहर 12.20 बजे चलकर दूसरे दिन रात 7.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

04525 नंबर की स्पेशल सहरसा से  31 अक्टूबर को रात 8.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5.30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।

04092 नंबर की स्पेशल नई दिल्ली से  29 अक्टूबर व एक नवंबर को सुबह 9.20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 11.15 बजे जयनगर पहुंचेगी।

04091 नंबर की स्पेशल जयनगर से 30 अक्टूबर व दो नवंबर को दिन में 3.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 7.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 

82527 नंबर की स्पेशल दरभंगा से चार नवंबर को रात 9.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 10.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

05528 नंबर की स्पेशल दिल्ली से छह नवंबर को रात 12.10 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

05531 नंबर की स्पेशल पांच और छह नवंबर को सहरसा से रात 9.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 2.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

05532 नंबर की स्पेशल दिल्ली से सात व दस नवंबर को सुबह 5.00 बजे रवाना दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे सहरसा पहुंचेगी। 

82945 नंबर की ट्रेन गांधीधाम से एक नवंबर को शाम 5.40 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 8.15 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

09452 नंबर की ट्रेन भागलपुर से 28 अक्टूबर और चार नवंबर को सुबह 6.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 8.00 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

82410 नंबर की ट्रेन दिल्ली से 11 नवंबर को सुबह 11 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

82409 नंबर की ट्रेन पांच नवंबर को दरभंगा से दोपहर 12.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 12.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.