Move to Jagran APP

महराजगंज में पूरे दिन छाई रही बदली, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

धूप नहीं निकलने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। लोगों को ठिठुरते हुए घरों से आफिस के लिए निकलना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 12:20 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 12:20 AM (IST)
महराजगंज में पूरे दिन छाई रही बदली, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन
महराजगंज में पूरे दिन छाई रही बदली, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

महराजगंज: कड़के की ठंड अब लोगों के लिए असहनीय हो गई है। बुधवार को दिन सबसे अधिक ठंडा रहा। आसमान पर छाए बादलों व कोहरे के धुंध के चलते पूरे दिन धूप नहीं दिखी। सर्दी और शीतलहर की मार से बचने के लिए लोग घरों में ही कैद रहे। बाजार में भी ग्राहकों का आवागमन कम रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान जहां 19 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिन से सर्दी के कारण आम जनजीवन पस्त है। सुबह कोहरे के साथ हुई सुबह के बाद पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के साथ बादलों के छाए रहने से दिन में भी शाम की तरह अंधेरा छाया रहा। गलन से लोगों का बुरा हाल था। घर के भीतर भी गलन पीछा नहीं छोड़ रही। बाहर शीतलहर सितम ढा रही थी। धूप नहीं निकलने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। लोगों को ठिठुरते हुए घरों से आफिस के लिए निकलना पड़ा। अलाव का लिया सहारा

loksabha election banner

गलन ने हालत पस्त कर दी है। इससे बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। घरों और सरकारी कार्यालयों में भी लोग रूम हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। शीतल जल के लिए लोगों को बर्फ की जरूरत नहीं रही। अब घरों में गर्म पानी की मांग बढ़ने से गीजर, पानी गर्म करने की राड का प्रयोग खूब हो रहा है। गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री:

सर्दियों में गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ जाती है। बुधवार को पूरे दिन धूप नहीं निकलने से अन्य बाजारों में ग्राहक कम रहे। वहीं शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य दुकानों पर भी गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की गई। भीड़ के चलते यहां जाम लगता रहा। सर्दी से बचने के लिए ज्यादातर दुकानों पर महिलाएं गर्म कपड़ों की खरीदारी करती दिखीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.