Move to Jagran APP

Coronaviras: संत कबीरनगर में पति-पत्नी समेत 20 संक्रमित मिले

रविवार को 1072 स्वाब के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 1052 निगेटिव वहीं 20 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

By Edited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 08:10 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 11:49 PM (IST)
Coronaviras: संत कबीरनगर में पति-पत्नी समेत 20 संक्रमित मिले
Coronaviras: संत कबीरनगर में पति-पत्नी समेत 20 संक्रमित मिले

संत कबीरनगर, जेएनएन। रविवार को 1,072 स्वाब के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 1,052 निगेटिव वहीं 20 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वहीं इस दिन 14 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 387 हो गई है। बढ़ती संख्या से जनपद के लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है। जनपद के हैंसर बाजार ब्लाक के नटवाबर गांव का 36 वर्षीय युवक, नाथनगर ब्लाक के महुली गांव का 26 वर्षीय युवक, , बघौली ब्लाक के लेडुआ गांव का 37 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय पति, इनकी 40 वर्षीय पत्नी व 10 वर्षीय बेटा, 45 वर्षीय मां व इनके 21 वर्षीय बेटे, छह वर्षीय बालक व 16 वर्षीय किशोर, भगवानपुर गांव के 68 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला व 70 वर्षीय पुरूष कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके इतर सेमरियावां ब्लाक के दुधारा गांव के 42 वर्षीय पुरूष, चमरसन गांव के 54 वर्षीय पुरुष, खलीलाबाद ब्लाक के बयारा गांव का 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इन सभी 19 पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जबकि नगर पंचायत मगहर के काजीपुर कस्बा के 61 वर्षीय पुरूष कोरोना पॉजिटिव निकले हैं, ये कमांड हास्पिटल-लखनऊ में भर्ती हैं। इस जिले के सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती रहे पॉजिटिव मरीज नाथनगर ब्लाक के छितही गांव की 26 वर्षीय व 50 वर्षीय दो महिलाएं, मेंहदावल ब्लाक के जमुहट गांव का 13 वर्षीय बेटा, इनकी 30 वर्षीय मां, 22 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरूष व 46 वर्षीय महिला, खलीलाबाद के 56 वर्षीय पुरूष, खलीलाबाद ब्लाक के पखुआपार गांव के 34 वर्षीय भाई व 29 वर्षीय इनके छोटे भाई, कसया गांव के 50 वर्षीय पुरूष, शिवापार गांव के 28 वर्षीय युवक स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। वहीं 50 वर्षीय एक पुरुष लखनऊ स्थित हास्पिटल से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 14,207 स्वाब के सैंपल की जांच कराई गई है। इसमें 12,269 निगेटिव और 387 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना वार्ड में भर्ती रहे 249 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वहीं 131 पॉजिटिव मरीजों का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.