Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather forecast: गोरखपुर में अगले तीन-चार दिन सुबह व रात में छाया रहेगा हल्‍का कोहरा

मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्‍यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उत्‍तर पुरुवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से बही। जिस कारण ठंड बढ़ गई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 07:45 PM (IST)
Gorakhpur Weather forecast: गोरखपुर में अगले तीन-चार दिन सुबह व रात में छाया रहेगा हल्‍का कोहरा
पछुआ हवाओं के कारण गोरखपुर के तापमान में गिरावट आई है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। जिले में अगले तीन-चार दिनों तक सुबह व रात में हल्‍का कोहरा छाया रहेगा। न्‍यूनतम तापमान 9.5 से 12.5 डिग्री सेल्सियस के मध्‍य रह सकता है। पुरुवा चलने की संभावना है।

loksabha election banner

पिछले कई दिनों तक पछुआ हवाएं चलने के कारण तापमान में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। पुरुवा चलने स्थिति थोड़ी सी राहत मिलेगी। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्‍यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उत्‍तर पुरुवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से बही। इसके चलते ठेले वाले, रिक्‍शे वाले सहित सभी फुटपाथी दुकानदारों को कठिनाई झेलनी पड़ी। ठंड के बढ़ने के कारण मजदूर तबके की रोजी रोटी भी प्रभावित हो रही है।

जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हल्‍के बादल छाये रह सकते हैं। सुबह के समय हल्‍का कोहरा रह सकता है। हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलने के आसार हैं। इसकी गति 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

जानिए बुधवार को कौन जिला कितना ठंडा रहा

पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के इन जिलों में न्‍यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

गोरखपुर       10.8

बहराइच         11.8

लखनऊ        10.3

वाराणसी       10.4

प्रयागराज      10.4

सुल्‍तानपुर      9.0

कानपुर          8.0

शाहजहांपुर     8.5

रायबरेली       7.7

हरदोई           10.5


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.