Gorakhpur Weather: बारिश ने दी राहत, नीचे आया पारा
Gorakhpur Weather मौसम विशषेज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री के करीब रहेगा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहेगा। आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश होगी। पिछले 24 घंटे में जिले में 12.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
गोरखपुर, जेएनएन। बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। उत्तरी छत्तीसगढ़ और इससे सटे क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ खिसकरने वाला है। उसके बाद उत्तर प्रदेश के उत्तर पूरब की तरफ आ सकता है। इस सिस्टम का असर दिखना शुरू हो गया है। इसके चलते बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जल जमाव हो गया है। बारिश अभी जारी है। शहर के बाहरी इलाकों में ज्यादातर सड़कें टूटी हुई हैं। बारिश के कारण वहां पानी लग गया है। सुबह वाहन से निकले लोगों को टूटी सड़कों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि यह परेशानी अभी थमी नहीं है।
चौबीस घंटे में 12.7 मिलीमीटर हुई बारिश
मौसम विशषेज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री के करीब रहेगा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहेगा। आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश होगी। पिछले 24 घंटे में जिले में 12.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मानसून द्रोणिका बीकानेर(राजस्थान) से निकलकर भीलवाड़ा, सागर(मध्यप्रदेश) होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ होकर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। इस सिस्टम के चलते गोरखपुर क्षेत्र में अगले दो-तीन दिन तक मध्यम से भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।
सोमवार को यह रहा तापमान
सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रहा। इसके चलते लोग उमस से परेशान दिखे, जबकि मंगलवार की बारिश ने लोगों को राहत दी है। 24 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है।
तापमान का अंतर
दिन तापमान (डिग्री में)
बुधवार 33.0
गुरुवार 30.7
शुक्रवार 30.4
शनिवार 32.2
रविवार 35.4
सोमवार 34.8
मंगलवार 30.8