Move to Jagran APP

Santkabir Nagar Panchayat Chunav Result 2021: यूपी के इस जिले के 30 में से एक भी वार्ड के मतों की गिनती नहीं हो पाई पूरी

Santkabir Nagar Panchayat Chunav Result 2021 संतकबीर नगर में जिला पंचायत सदस्य पद के जीत-हार के परिणाम पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। भाजपा सपा बसपा कांग्रेस आप के प्रत्याशियों की वजह से लोगों में इसके परिणाम के प्रति रूचि ज्यादा दिख रही है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 05:03 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 05:26 PM (IST)
Santkabir Nagar Panchayat Chunav Result 2021: यूपी के इस जिले के 30 में से एक भी वार्ड के मतों की गिनती नहीं हो पाई पूरी
संतकबीरनगर में मतों को गिनते कर्मचारी। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : संतकबीर नगर में जिला पंचायत सदस्य पद के जीत-हार के परिणाम पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, आप के प्रत्याशियों की वजह से लोगों में इसके परिणाम के प्रति रूचि ज्यादा दिख रही है। इसमें निर्दल प्रत्याशी भारी पड़ेंगे या फिर दल से जुड़े प्रत्याशी ? बहरहाल जिला पंचायत सदस्य पद के एक भी वार्ड के मतों की गिनती पूरी नहीं हो पाई है। यही स्थिति क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की है। वहीं प्रधान पद के लिए 108 ग्राम पंचायतों के मतों की गिनती पूरी हो गई है। परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 

prime article banner

108 ग्राम पंचायतों के मतों की गिनती हुई पूरी

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिले मेें कुल 30 वार्ड हैं। 30 में से एक भी वार्ड में फिलहाल मतगणना पूर्ण नहीं हो पाया है। वहीं जिले में 754 ग्राम पंचायतें हैं। प्रधान पद के लिए फिलहाल 754 में से 108 ग्राम पंचायतों के मतों की गिनती पूरी हो गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य(बीडीसी)पद के लिए जिले में कुल 753 वार्ड हैं। 11 बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसलिए 753 में से 742 में ही चुनाव हुआ था। फिलहाल एक भी वार्ड के मतों की गिनती पूरी नहीं हो पाई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए जिले में कुल नौ हजार वार्ड हैं। नौ हजार में से 29 वार्डों के मतों की गिनती पूरी हो गई है।

इन्हें मिली जीत और हार...

पौली ब्लाक के ग्राम पंचायत शनिचरा बाजार के प्रधान पद के प्रत्याशी 21 वर्षीय पवन कसौधन को 658 मत व वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंदी विंदेश्वरी को 298 मत मिले। इस प्रकार 360 मतों से पवन विजयी हुए। मेंहदावल ब्लाक के ग्राम पंचायत मिश्रौलिया मिश्र के प्रधान पद की प्रत्याशी गुड्डी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुशीला देवी को 120 मतों से हरा दिया। इसी ब्लाक के ग्राम पंचायत पटवरिया में प्रधान पद की प्रत्याशी नजमुन्निशा ने सगुफ्ता को 170 मतों से हरा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.