गोरखपुर मेंआलू-प्याज दाम में कोई कमी नहीं, जाने-किस भाव में मिल रहीं सब्जियां
जानकारों के अनुसार इस समय आलू गोभी प्याज लहसुन आदि के बोआई का समय चल रहा है। इसलिए इसका दाम बढ़ा हुआ है। नई पैदावार होते ही इसके दाम में नरमी रहेगी। बहरहाल आलू और प्याज के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान हो गया है।
गोरखपुर, जेएनएन। शहर में सब्जियों के लगातार बढ़ रहे दाम पर अब भी अंकुश नहीं लग पाया है। इसका असर यह है कि बुधवार के दिन भी सब्जियों के दाम काफी ज्यादा रहा। आलू और प्याज बुधवार को भी क्रमश: 45 और 70 रुपये है। जानकारों के अनुसार इस समय आलू, गोभी, प्याज, लहसुन आदि के बोआई का समय चल रहा है। इसलिए इसका दाम बढ़ा हुआ है। नई पैदावार होते ही इसके दाम में नरमी रहेगी। बहरहाल आलू और प्याज के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान हो गया है। जहां तक हरी सब्जियों के दाम है, तो उसकी कीमत भी कम नहीं है, काफी ज्यादा है।
बुधवार को सब्जियों की कीमतें (रुपये में)
थोक फुटकर
नेनुआ - 20-22 30-40
भिंडी - 30-32 40-45
बैगन - 14-15 28-40
टमाटर - 36-40 50-60
करेला - 24-28 36-45
परवल - 34- 50 60-75
लौकी - 15- 18 28-30
हरी मिर्च 45-50 70-75
आलू 34-36 40-45
प्याज - 50-60 60-70
केला - 15-16 32-36
गोभी - 30- 35 45-50
खीरा - 16- 20 30-36
नोट : क्वालिटी और साइज के हिसाब से सब्जियों की कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।