Move to Jagran APP

घने कोहरे में लिपटी सुबह, दोपहर से छाए रह सकते हैं बादल

पिछले पांच दिनों से जारी गलन भरी ठंड से 21 जरवरी को थोड़ी सी राहत मिली। हालांकि सुबह घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप थोड़ी सी चटख हुई तो लोगों को बेहद सुकून मिला।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 10:39 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 10:39 AM (IST)
घने कोहरे में लिपटी सुबह, दोपहर से छाए रह सकते हैं बादल
गोरखपुर में 22 जनवरी को सुबह छाया कोहरा। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर में 23 व 24 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। उसके लिए 22 जनवरी से ही माहौल बनने लगेगा। 22 जनवरी को सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। दोपहर से आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 23 व 24 जनवरी को जिले में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने यह पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि 22 जनवरी को सुबह का न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। नमी 75 से 98 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

loksabha election banner

धूप की वजह से ठंड से मिली राहत

पिछले पांच दिनों से जारी गलन भरी ठंड से 21 जरवरी को थोड़ी सी राहत मिली। हालांकि सुबह घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप थोड़ी सी चटख हुई तो लोगों को बेहद सुकून मिला। दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस है। यह जनवरी माह के औसत अधिकतम तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

बारिश के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि बारिश होने वाली है। इसे लेकर मौसम थोड़ा सा गर्म होगा, लेकिन बारिश के दौरान ठंड फिर बढ़ जाएगी। 23 व 24 जनवरी को थोड़ी सी बारिश हो सकती है। उसके बाद फिर आसमान साफ होगा और आगामी 26 जनवरी से तापमान में फिर उछाल आ सकता है।

जनवरी का औसत तापमान

औसत न्यूनतम तापमान- 8.9 डिग्री सेल्सियस

औसत अधिकतम तापमान- 22 डिग्री सेल्सियस

गेहूं पर पखवारे भर से मेहरबान है मौसम

गेहूं की फसल पर मौसम करीब पखवारे भर से मेहरबान है। बीते 6 व 7 जनवरी को बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आ गया है। 12 व 13 जनवरी को हल्की बारिश हुई थी और पहाड़ों पर बर्फबारी होने से हवाओं में गलन बरकरार है। इसे लेकर गेहूं की खेती करने वाले किसान उत्साहित हैं। उप कृषि निदेशक संजय सिंह का कहना है कि जिले में करीब 90 प्रतिशत कृषि क्षेत्रफल में गेहूं की फसल है। इससे गेहूं की फसल अच्छी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.