Move to Jagran APP

कोहरे की चपेट में जनपद, सात डिग्री पर पहुंचा पारा

ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड से तराई क्षेत्र कांप गया। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। सुबह के समय शीतलहर ऐसी रही जैसे पानी की फुहार पड़ रही हो। सर्द मौसम से लोग कांपते दिखाई दिए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 10:04 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 10:04 PM (IST)
कोहरे की चपेट में जनपद, सात डिग्री पर पहुंचा पारा

सिद्धार्थनगर : ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड से तराई क्षेत्र कांप गया। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। सुबह के समय शीतलहर ऐसी रही जैसे पानी की फुहार पड़ रही हो। सर्द मौसम से लोग कांपते दिखाई दिए। दोपहर बाद एकाध बार बादलों के ओट से सूर्य बाहर निकले, लेकिन कुछ ही पलों बाद वह दोबारा छिप गए।

loksabha election banner

सुबह होते ही शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। गलन ऐसी कि गर्म कपड़े के बाद भी लोग ठिठुर रहे थे। पांच दिनों से न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा, पर मंगलवार को एक डिग्री की और गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान भी नीचे लुढ़का। न्यूनतम तापमान सात तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवा के बीच गलन से हर किसी को कंपकपी छूट गई है। सार्वजनिक स्थानों पर जल रहे अलाव के पास लोग ठंड से बचाव करते दिखे। बाजार व सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकले। दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंचे। दुकानदार पूरे दिन अलाव तापते रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे कड़ाके की ठंड बरकरार रहेगी। इसके बाद थोड़ी कमी आने की संभावना है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि 11 जनवरी से पारा नीचे लुढ़का है। जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 48 घंटे में तापमान कुछ सामान्य होने की संभावना है। इसके बाद तापमान सामान्य होने लगेगा।

..

लगातार नीचे लुढ़कता गया पारा

दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम

10 जनवरी- 23 - 12

11 जनवरी- 22- 9

12 जनवरी- 21- 8

13 जनवरी- 22- 8

14 जनवरी- 21- 8

15 जनवरी- 21- 8

16 जनवरी- 21- 9

17 जनवरी- 22- 8

18 जनवरी - 15.9 - 7।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.