Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: 12.6 डिग्री पर पहुंचा पारा, दो डिग्री और नीचे आएगा तापमान

गोरखपुर में बुधवार को हल्का कोहरा छाया रह सकता है। सुबह पूर्व व उत्तर-पूर्व की तरफ से हवा चल सकती है। सुबह 10 बजे के बाद से पछुआ हवा चल सकती है। हवा की गति तीन से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 10:01 AM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 10:01 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: 12.6 डिग्री पर पहुंचा पारा, दो डिग्री और नीचे आएगा तापमान
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में तापमान 12.6 डिग्री पर पहुंच गया है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। दोपहर से चलने वाली पछुआ हवाएं शाम होते-होते ठंड बढ़ा दे रही हैं। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार सुबह का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो से तीन दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। पछुआ हवाओं ने जिले में ठंड बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। लोग हाफ व फुल जैकेट में नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले एक दो दिनों में ठंड में और वृद्धि हो सकती है। तीन चार दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है।

loksabha election banner

ऐसा रहेगा आज का मौसम

बुधवार की सुबह व शाम को हल्का कोहरा छाया रह सकता है। सुबह पूर्व व उत्तर-पूर्व की तरफ से हवा चल सकती है। सुबह 10 बजे के बाद से पछुआ हवा चल सकती है। हवा की गति तीन से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है। जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। बता दें पिछले कुछ दिनों से जिले में ठंड बढ़ी है।

ऐसा रहा कल का मौसम

मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत व न्यूनतम 67 प्रतिशत रही।

औसत से दो ड‍िग्री ठंडा रहेगा द‍िन

मौसम विभाग के मुताबिक दिन अपने औसत से दो डिग्री ठंडा रह सकता है। पखवारे भर के भीतर कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। बता दें आमतौर पर दिसंबर द्वितीय सप्ताह ठंड कड़ाके की पड़ती है। दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.