Move to Jagran APP

Acid attack : पति को पत्‍नी पर था शक, सोते समय दिया घटना को अंजाम, बेटी भी झुलसी Gorakhpur News

श्रीराम निषाद ने गुस्‍से में उठा और प्लास्टिक के डिब्‍बे में पहले से रखा तेजाब फेक अपनी पत्‍नी नीलम पर फेंक दिया। तेजाब पड़ते ही पत्नी चिल्लाते हुए नीचे आई।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 03:07 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 11:28 AM (IST)
Acid attack : पति को पत्‍नी पर था शक, सोते समय दिया घटना को अंजाम, बेटी भी झुलसी Gorakhpur News
Acid attack : पति को पत्‍नी पर था शक, सोते समय दिया घटना को अंजाम, बेटी भी झुलसी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गुलरिहां थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक के तेतरिया टोला निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात्रि अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल कर फरार हो गया। एसिड अटैक में उसकी 10 वर्षीय खुशबू भी झुलस गई है। परिजन रात्रि में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां से रेफर करने के पश्चात शनिवार की सुबह सात बजे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

कई बार हो चुका है विवाद

मिली जानकारी के अनुसार जंगल डुमरी नंबर एक निवासी 55 वर्षीय श्रीराम निषाद को अपनी पत्नी 34 वर्षीय नीलम पर अवैध संबंधों को लेकर शक था। इसको लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। कई बार मारपीट भी हो चुकी है। शुक्रवार को दिन में भी करीब-करीब यही स्थिति हो गई थी। बाद में विवाद खत्‍म हो गया। रात में सभी लोग भोजन करने के बाद सोने के लिए चले गए। नीलम अपनी बेटी 10 वर्षीय खुशबू के साथ छत पर एक कमरे में सोने के लिए चली गई। साथ में पति भी श्रीराम भी था। सोते समय भी इसी को लेकर दोनो विवाद शुरू हो गया। उसके बाद श्रीराम निषाद ने गुस्‍से में उठा और प्लास्टिक के डिब्‍बे में पहले से रखा तेजाब फेक अपनी पत्‍नी नीलम पर फेंक दिया। तेजाब पड़ते ही पत्नी चिल्लाते हुए नीचे आई। बहू के रोने चिल्‍लाने की आवाज पर बरामदे में सो रहे ससुर कुमार निषाद जग गए। किसी की समझ में कुछ नहीं आ रहा था कि क्‍या किया जाए। पहले उसे पानी से धोने का प्रयास किया गया। जलन बढ़ने पर परिवार के सदस्‍य नीलम को पीपीगंज में एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। शनिवार की सुबह सात बजे नीलम निषाद को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

एसिड अटैक की सूचना पर नीलम के पिता भी बेटी को देखने के लिए पहुंच गए। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी नीलम को उसका पति श्रीराम निषाद हमेशा प्रताडि़त करता था। किसी न किसी बहाने हमेशा विवाद किया करता था। उन्‍होंने श्रीराम निषाद के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.