Move to Jagran APP

उतरते क्‍वार में गर्मी अपार, आज कुछ स्‍थानों पर छाए रह सकते हैं कि आंशिक रूप से बादल

आम तौर पर क्‍वार माह बेहद गर्म माना जाता है लेकिन शुरुआत में इसका आभास नहीं हो सका। उतरते क्‍वार ने लोगों को भीषड़ गर्मी का आभास करा दिया है। सुबह से ही धूप चुभने लगी है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 02:39 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 03:01 PM (IST)
उतरते क्‍वार में गर्मी अपार, आज कुछ स्‍थानों पर छाए रह सकते हैं कि आंशिक रूप से बादल
17 अक्‍टूबर को सुबह गोरखपु के आसमान पर छाए बादल। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। आम तौर पर क्‍वार माह बेहद गर्म माना जाता है, लेकिन शुरुआत में इसका आभास नहीं हो सका। उतरते क्‍वार ने लोगों को भीषड़ गर्मी का आभास करा दिया है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब है, लेकिन धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्मी महसूस हो रही है।

loksabha election banner

आज मिल सकती है गर्मी से राहत

हालांकि मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि 17 अक्‍टूबर को थोड़ी राहत मिल सकती है। जिले में कुछ स्‍थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हो सकती है। संभव है कि इससे गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिले।

कई दिन से गर्मी से बेहाल हैं लोग

पिछले कई दिनों से लोग गर्मी से बेहाल देखें जा रहे हैं। सुबह से ही धूप लोगों को चुभने लग रही है। 16 अक्‍टूबर की भी स्थिति यही रही। सुबह से प्रचंड धूप में लोगों चेहरे कुम्‍हलाए नजर आए। दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा तो सुबह का न्‍यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का तापमान अक्‍टूबर के औसत तापमान से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक है तो रात का करीब चार डिग्री सेल्सियस । इसके साथ आर्द्रता अधिकतम 85 फीसद व न्‍यूनतम 72 फीसद रही।

13 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

सुबह पुरुवा हवा चली तो दोपहर बाद पछुआ हवाएं चलीं। दक्षिण पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि 17 अक्‍टूबर को सुबह उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ हवा चल सकती है। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद हवाएं दक्षिण पश्चिम दिशा में चल सकती हैं। इनकी अधिकतम गति 5 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटे के बीच रह सकती है।

कुछ स्‍थानों पर हो सकती है बूंदाबादी

17 अक्‍टूबर को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आंशिक रूप से जिले में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्‍थानों पर बूंदा-बांदी हो सकती है। अक्‍टूबर माह में जिले में अब तक 230 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह अक्‍टूबर के औसत तापमान से करीब पांच गुना अधिक है। अक्‍टूबर माह में दिन का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्‍यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.