Move to Jagran APP

Deoria Assembly By Election 2020: भाजपा ने ताकत झोंकी,चुनाव प्रबंधन में चार मंत्री भी लगे

चुनाव जीतने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही उद्यान कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार कृषि निर्यात के राज्यमंत्री श्रीराम चौहान पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी शामिल हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 09:30 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 01:17 PM (IST)
Deoria Assembly By Election 2020:  भाजपा ने ताकत झोंकी,चुनाव प्रबंधन में चार मंत्री भी लगे
देवरिया सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया सदर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक रहे स्व. जन्मेजय सिंह के बेटे अजय सिंह पिंटू की बगावत के बाद भाजपा ने भी ताकत झोंक दी है। यहां चार मंत्रियों को चुनाव प्रबंधन में लगा दिया गया है। इसमें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात के  राज्यमंत्री श्रीराम चौहान,  पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी शामिल हैं।

loksabha election banner

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का इस क्षेत्र में राजनीतिक प्रभाव अधिक होने के कारण देवरिया विधानसभा सीट के सभी गांवों में होने के कारण पार्टी उनका सदुपयोग कर ही है। दूसरी तरफ पिछड़ों में पकड़ रखने वाले उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात के  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान को लगाया गया है। भाजपा के सांगठनिक दृष्टि से देवरिया देहात मंडल के अलावा बैतालपुर व गौरीबाजार मंडल के गांवों में प्रभाव अधिक होने की दृष्टि से उनके राजनीतिक प्रभाव का उपयोग करने के लिए चौपाल आदि के माध्यम से वोटरों से संपर्क  स्थापित कर रहे हैं।

 पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद पकड़ वैसे तो जिले में है, लेकिन देवरिया विस क्षेत्र में देवरिया देहात मंडल के अलावा गौरीबाजार में ज्यादे होने के कारण इन दोनों में ज्यादे केंद्रित होने पर फोकस किया गया है।

दूसरी तरफ सिद्धार्थनर व कुशीनगर से ताल्लुकात रखने वाले बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी को भाजपा ने वैसे तो विस सीट का प्रभारी बनाया है। इनको पूरे विस सीट के सभी गांवों व कस्बों व शहर में समाज के अगुआ वोटरों से संपर्क करने पर फोकस है। पार्टी ने चार मंत्रियों को सियासत के चुनावी रणक्षेत्र में ताकत के साथ भेजा है। भाजपा किसी भी हाल में अपनी परंपरागत सीट को अपने कब्जे में बरकरार रखने के लिए सियासी तापमानको भांपने के जानकार मंत्रियों को लगा दिया है। चुनावी  अभियान धीरे-धीरे जोर पकडऩे लगा है। ये मंत्री अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं।

बागी पिंटू पर भी नजर

भाजपा के विधायक रहे स्व.जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू के भाजपा से बगावत कर निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनावी समर में आने से सियासी तापमान पर भाजपा की पैनी नजर है। हालांकि भाजपा ने पिंटू के प्रभाव वाले इलाके में पार्टी के स्वजातीय नेताओं को उस इलाके में लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.