Move to Jagran APP

मौसम का यू टर्न : गर्म जनवरी के बाद सबसे ठंडी फरवरी

गोरखपुर में इस वर्ष की जनवरी ने बीते 13 वर्ष में गर्मी का रिकार्ड तोड़ा तो फरवरी ने बीते पांच वर्ष में सर्वाधिक ठंडे होने का रिकार्ड बना लिया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 11:22 AM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 03:18 PM (IST)
मौसम का यू टर्न : गर्म जनवरी के बाद सबसे ठंडी फरवरी

गोरखपुर, जेएनएन। वर्ष 2019 शुरुआत से ही मौसम के लिहाज से नए-नए रुझान दे रहा है। इस वर्ष की जनवरी ने अगर बीते 13 वर्ष में गर्मी का रिकार्ड तोड़ा तो फरवरी ने बीते पांच वर्ष में सर्वाधिक ठंडे होने का रिकार्ड बना लिया है। फरवरी में 23 ऐसे दिन रहे हैं, जब औसत से कम तापमान रिकार्ड किया गया है। आंकड़ों की बात करें तो फरवरी महीने का अधिकतम औसत तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस है और इस बार की फरवरी में इससे अधिक तापमान केवल चार दिन रहा है।

loksabha election banner

गोरखपुर इन्वायरमेंटल एक्शन ग्रुप की ओर से किए गए बीते 15 वर्ष के अध्ययन में मौसम से जुड़ा यह नया तथ्य सामने आया है। अध्ययनकर्ता मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया इससे पहले 2014 के फरवरी माह में 24 दिन ऐसे थे, जब तापमान औसत से कम था। उसके बाद के चार वर्ष में अधिकतम औसत तापमान नौ से 18 दिन के बीच रिकार्ड किया गया था। कोहरे को लेकर भी फरवरी में रिकार्ड बना है। बीते 10 वर्ष के अध्ययन में पहली ऐसी फरवरी है, जब सर्वाधिक सात दिन कोहरे के हवाले रहे हैं। कोहरे की स्थिति तब मानी जाती है, जब सतह पर दृश्यता एक किलोमीटर से कम हो। ऐसा तभी संभव होता है, जब वातावरण की अधिकतम आद्रता 75 फीसद से कम न होने पाए। फरवरी महीने में कोहरे के औसत दिनों की संख्या दो है। ऐसे में इस फरवरी में औसत से पांच दिन अधिक कोहरा पड़ा है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक मौसम में इस तरह की अनियमितता प्रदूषण के चलते हुई है। वातावरण में मौजूद एयरोसोल इसकी बड़ी वजह हैं।

फरवरी महीने में अधिकतम तापमान

वर्ष                 दिन

2019                23

2018                13

2017                11

2016                09

2015                18

2014                24     

फरवरी में कोहरे के दिनों आंकड़ा

वर्ष               दिन

2019               07

2018               05

2017               02

2016               02

2015               06

2014               04

2013               00

2012               01

2011               00

2010               01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.