Move to Jagran APP

इनाम घोषित होने के 48 घंटे के भीतर ही आरोपित गिरफ्तार

इसे पुलिस की सक्रियता या कुछ और कहें। जिस आरोपित की तलाश में पुलिस चार माह से भटक रही थी। उस आरोपित के खिलाफ 20 हजार रुपये का इनाम घोषित होते ही पुलिस तेज हो गई। इनाम घोषित होने के 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 10:39 PM (IST)
इनाम घोषित होने के 48 घंटे के भीतर ही आरोपित गिरफ्तार
इनाम घोषित होने के 48 घंटे के भीतर ही आरोपित गिरफ्तार

देवरिया: इसे पुलिस की सक्रियता या कुछ और कहें। जिस आरोपित की तलाश में पुलिस चार माह से भटक रही थी। उस आरोपित के खिलाफ 20 हजार रुपये का इनाम घोषित होते ही पुलिस तेज हो गई। इनाम घोषित होने के 48 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

loksabha election banner

गौरीबाजार के धनौती गांव का रहने वाला अबरार अहमद विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी करने व युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपित था। गौरीबाजार पुलिस 20 जुलाई से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। जिसके चलते एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने 18 नवंबर को 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। उसके खिलाफ वर्ष 2011 व 2012 में भी धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस का दावा है कि शनिवार को उसे लंगड़ी चौराहे के समीप गिरफ्तार किया गया। एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने बताया कि दुष्कर्म में वांछित चल रहे आरोपित पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गौरीबाजार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 90 लीटर कच्ची बरामद, सात गिरफ्तार

पुलिस ने कच्ची के खिलाफ शुक्रवार की रात अभियान चलाया। ईंट-भट्ठों पर दबिश देकर 90 लीटर कच्ची बरामद किया। सात धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया। हत्या का आरोपित गिरफ्तार

गौरीबाजार पुलिस ने भटौली बुजुर्ग गांव के नौगांवा टोला के जगमोहन निषाद पुत्र जयकरन निषाद को गिरफ्तार कर लिया। वह हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस ने 23 व्यक्तियों का किया चालान

जनपद में पुलिस ने अभियान चलाकर शांति भंग में 23 व्यक्तियों का चालान किया। जबकि वाहन चेकिग के दौरान 55 वाहनों का ई-चालान के जरिए 55500 रुपये शमन शुल्क लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.