Move to Jagran APP

महराजगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में रविवार को दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 03:36 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 08:30 PM (IST)
महराजगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
महराजगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

महराजगंज, जेएनएन। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता रोते-बिलखते घर पहुंची तो स्वजन को इस घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने इस मामले में रविवार को दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

गांव के युवक ने घटना को दिया अंजाम 

कोल्हुई के थानेदार रामसहाय चौहान ने बताया कि शनिवार को किशोरी के साथ उस वक्त घटना हुई, जब वह बकरी चराने खेत की तरफ गई थी। खेत किनारे चकरोड पर बकरी चरा रही थी। आरोप है कि उसी वक्त गांव के ही दोनों आरोपित उसे जबरिया धान की खेत में खींच ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह से वहां से घर पहुंची और सारा मामला अपनी मां को बताया।

किशोरी की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज 

कोल्हुई पुलिस ने दोनों नामजद आरोपित अर्जुन व अंगद को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने कहा कि पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महराजगंज भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.