Move to Jagran APP

अरुण को गोली मारने में फंसा सूरज, पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा

गौरीबाजार में गोली से घायल सूरज मद्धेशिया व उसके पांच साथियों ने मनबढ़ई में किशोर अरुण प्रसाद को रास्ते में गोली मारी थी। दोनों घटनाएं एक घंटे के भीतर हुई थी। पुलिस ने अरुण को गोली मारने के मामले में तीन आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 32 बोर का देसी पिस्टल दो जिदा कारतूस व पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 06:38 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 06:38 PM (IST)
अरुण को गोली मारने में फंसा सूरज, पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा
अरुण को गोली मारने में फंसा सूरज, पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा

देवरिया : गौरीबाजार में गोली से घायल सूरज मद्धेशिया व उसके पांच साथियों ने मनबढ़ई में किशोर अरुण प्रसाद को रास्ते में गोली मारी थी। दोनों घटनाएं एक घंटे के भीतर हुई थी। पुलिस ने अरुण को गोली मारने के मामले में तीन आरोपितों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 32 बोर का देसी पिस्टल, दो जिदा कारतूस व पल्सर मोटरसाइकिल बरामद किया।

loksabha election banner

गौरीबाजार के रामपुर चौराहा पर मनबढ़ों ने विवाद में थाना क्षेत्र के गौरीखुर्द के रहने वाले सूरज मद्धेशिया को 20 अक्टूबर की रात में गोली मारी गई थी। उसे लेकर स्वजन सीएचसी गौरीबाजार पहुंचे थे। उसके कुछ देर बाद चौराहे से गुजर रहे सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान गांव के रहने वाले अरुण प्रसाद से सूरज के साथियों की कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद सूरज मद्धेशिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय बाइक सवार साथियों ने राजकीय पालिटेक्निक के समीप अरुण प्रसाद को कमर के पास गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायल अरुण प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने सूरज मद्धेशिया व उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने गौरीबाजार के गौरीखुर्द गांव का रहने वाला सूरज यादव, मुकेश उर्फ गोलू मद्धेशिया, बरहज के खरजहां का रहने वाला विनायक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर डा.श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि घायल सूरज मद्धेशिया को घायलावस्था में मोटरसाइकिल पर बैठाकर जिला अस्पताल लाया जा रहा था। दूसरे मोटरसाइकिल पर उसके तीन अन्य साथी सवार थे। रास्ते में अरुण को देखकर सूरज के साथियों ने गोली मार दी। पूछताछ के बाद भी सूरज ने घटना को पुलिस से छिपाया। घायल अरुण ने सूरज को रास्ते में पहचान लिया था। इसलिए उसे भी नामजद किया गया है।

सूरज मद्धेशिया के हमलावर पुलिस पकड़ से दूर

सूरज मद्धेशिया के पिता ने गौरीबाजार थाने में दो दिन पूर्व दो नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अभी आरोपित पकड़ से दूर हैं। सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हैं। इसलिए विवेचना में उसे शामिल किया जाएगा। सभी आरोपित जल्द पकड़े जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.