Move to Jagran APP

Deoria Assembly By Election 2020: भाजपा के बागी अजय सिंह के समर्थन में उतरी सुभासपा

अजय कुमार सिंह के समर्थन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के आने से उपचुनाव में उन्हें कुछ बल मिल गया है। वहीं भाजपा के अलावा सपा बसपा कांग्रेस ने चुनावी समीकरण साधने में पूरा जोर लगा दिया है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:45 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 01:16 PM (IST)
Deoria Assembly By Election 2020: भाजपा के बागी अजय सिंह के समर्थन में उतरी सुभासपा
देवरिया सदर विधानसभा उपचुनाव का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा से बगावत कर देवरिया सदर विधान सभा के उपचुनाव में निर्दल चुनाव मैदान में उतरे अजय सिंह पिंटू के समर्थन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) आ गई है। सुभासपा के रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध ने औपचारिक एलान करने की बात कही है। इससे भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है।

loksabha election banner

विधायक जन्मेजय सिंह के निधन से रिक्त हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने डा.सत्यप्रकाश मणि को अपना उम्मीदवार बनाया है। स्व. जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह पिंटू भाजपा से टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। वहीं उनके बागी होने के बाद पार्टी नेताओं ने समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया।

अजय कुमार सिंह के समर्थन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के आने से उपचुनाव में उन्हें कुछ बल मिल गया है। वहीं भाजपा के अलावा सपा, बसपा, कांग्रेस ने चुनावी समीकरण साधने में पूरा जोर लगा दिया है। सभी दलों के बड़े नेता जिले में कैंप कर रहे हैं।

गांव-गांव लोगों से मिलें कार्यकर्ता

देवरिया टाउन हाल परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक हुई। जिसमें युवा कांग्रेसियों को चुनाव में ताकत से लगने की रणनीति बनाई गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक ने कहा कि सदर विधान सभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ लड़ रही है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करें और लोगों को पार्टी की नीतियां बताएं।

छात्र संगठन के राष्ट्रीय र्कोआडिनेटर अंशू मिश्रा ने कहा कि इस चुनाव के लिए पूरी ऊर्जा के साथ छात्र संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगे हैं। निर्वतमान जिलाध्यक्ष आशीष प्रताप शुक्ल, संदीप कुमार, विशाल मिश्रा, ऋषि यादव, ऐहसान, जयदीप श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र गुप्त मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.