Move to Jagran APP

जानें- 10वीं में गोरखपुर के सक्षम को कैसे मिला देश में तीसरा स्थान

गोरखपुर शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल के 10वीं के छात्र सक्षम सिंह ने देश में तीसरा स्थना प्राप्त किया है। वह भी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं।

By Edited By: Published: Wed, 08 May 2019 06:37 AM (IST)Updated: Thu, 09 May 2019 10:10 AM (IST)
जानें- 10वीं में गोरखपुर के सक्षम को कैसे मिला देश में तीसरा स्थान
जानें- 10वीं में गोरखपुर के सक्षम को कैसे मिला देश में तीसरा स्थान
गोरखपुर, जेएनएन। लिटिल फ्लावर स्कूल धर्मपुर के 10वीं के छात्र सक्षम सिंह ने आइसीएसई की परीक्षा में देश में तीसरा स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। सक्षम को यह उपलब्धि 23 अन्य छात्रों के साथ मिली है। 99.20 फीसद अंक अर्जित करने वाले सक्षम को प्रदेश में तीन छात्रों के साथ दूसरा स्थान मिला है। शहर के तारामंडल स्थित गौतम विहार निवासी महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. संजय सिंह एवं प्राथमिक विद्यालय भरवलिया बुजुर्ग में सहायक अध्यापक आशा सिंह के पुत्र सक्षम ने अंग्रेजी में 96, हिंदी में 96, गणित में 100, विज्ञान में 100, सामाजिक विज्ञान में 100 व कंप्यूटर साइंस में 100 अंक अर्जित किए हैं।
मेरिट लिस्ट अंग्रेजी व चार अन्य सर्वश्रेष्ठ अंक वाले विषयों को जोड़कर बनाई जाती है। इस प्रकार अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व कंप्यूटर साइंस के नंबर मिलाकर सक्षम ने 500 में 496 अंक अर्जित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के प्रथम चरण में प्रदेश में छठवीं रैंक हासिल की है।
सक्षम सिंह ने बताया कि वह रोजाना घर पर चार से छह घंटे पढ़ाई करते हैं। सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूर हैं। घर में टीवी भी नहीं है। साहित्यिक किताबें पढ़ने व क्रिकेट खेलने का शौक है। आइआइटी से इंजीनिय¨रग करने के बाद वह आइएएस बनना चाहते हैं। सोशल मीडिया के बारे में उन्होंने कहा कि वह अपने लक्ष्य के प्रति सतर्क हैं। इसलिए सोशल मीडिया से हमेशा दूर ही रहते हैं। कभी विषय या पढ़ाई के दौरान जरूरत पड़ गई तो वह गूगल से मदद लेते रहते हैं। बाकी से दूर ही हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.