मूर्ति के साथ जा रहे युवकों पर पथराव, दो हिरासत में
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा घेरे में मूर्ति को विसर्जन के लिए बने तालाब तक पहुंचाया गया। राजघाट पुलिस ने पथराव करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है।
गोरखपुर, जेएनएन। राजघाट के बसंतपुर में सोमवार की रात मूर्ति के साथ जा रहे युवकों पर मनबढ़ों ने पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। पथराव के बाद अफरा- तफरी मच गई। दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
बहस के हुआ पथराव, कई घायल
सोमवार की रात में 12 बजे के करीब हजारीपुर की मूर्ति लेकर पूजा समिति ले लोग राजघाट जा रहे थे। बसंतपुर और हांसूपुर के बीच में स्थानीय युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला बढ़ने पर स्थानीय युवकों ने मूर्ति के साथ जा रहे लोगों पर पथराव शुरू कर दिया।जिसमें कई लोग चोटिल हो गए।
पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा घेरे में मूर्ति को विसर्जन के लिए बने तालाब तक पहुंचाया गया।
राजघाट पुलिस ने पथराव करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अधिकारी किसी तरह के विवाद से इंकार कर रहे हैं।