Move to Jagran APP

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिज्ञा रथ को किया रवाना बोले प्रियंका की रैली की सभी को दें जानकारी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की 31 अक्टूबर को होने वाली रैली को सफल बनाने में कांग्रेसी जी-जान से जुट गए हैं। तारामंडल क्षेत्र के चंपा देवी पार्क में रैली होगी। प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने तैयारियों का जायजा लिया।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 02:43 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 02:43 PM (IST)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिज्ञा रथ को किया रवाना बोले प्रियंका की रैली की सभी को दें जानकारी
प्रतिज्ञा रथ को रवाना करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू। सौ. कांग्रेस

गाेरखपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की 31 अक्टूबर को होने वाली रैली को सफल बनाने में कांग्रेसी जी-जान से जुट गए हैं। तारामंडल क्षेत्र के चंपा देवी पार्क में रैली होगी।

loksabha election banner

गांव-गांव जाएगा प्रतीज्ञा रथ

प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने एनेक्सी भवन ने कांग्रेस के प्रतिज्ञा रथ को रवाना किया। कहा कि प्रतिज्ञा रथ गांव-गांव जाकर लोगों को प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली की जानकारी देगा। बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंचेंगे। कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसान, नौजवान और महिलाओं की दिक्कतों का पूर्ण समाधान कर सकती है। प्रदेश व केंद्र की सरकारों से सभी त्रस्त हैं।

मौजूद रहे यह लोग

राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्र ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य तौकीर आलम, अमरेंद्र कुमार मल्ल, साहिल विक्रम तिवारी, श्रीप्रकाश सिंह, आलोक शुक्ल, कालंजय त्रिपाठी, महेंद्र नाथ मिश्र, अनिल सोनकर, विवेक सिंह, राहुल त्रिपाठी, विवेकानंद आदि मौजूद रहे।

संगीता चौधरी कांग्रेस में शामिल

महिला आटो चालक व गोरखपुर में महापौर का चुनाव लड़ चुकीं संगीता चौधरी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता डा. सुरहीता करीम के साथ संगीता चौधरी पार्टी के कैंप कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी राजेश तिवारी, विश्वविजय सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।

कई बसपाईयों ने थामा कांग्रेस का दामन

इधर, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव संदीप कुमार गोरखपुरी ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के कई सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थामा है। रुस्तमपुर स्थित कार्यालय में सभी को पार्टी में शामिल कराया गया। इस दौरान पंकज कुमार, जयशंकर प्रसाद, सर्वेश कुमार, बालमुकुंद मौर्य, श्यामा, पूनम आजाद आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.