Move to Jagran APP

समन्वय समिति की बैठक में बोले भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष, आत्मनर्भिरता की तरफ बढ़ रहा देश Gorakhpur News

प्रदेश अध्यक्ष सर्किट हाउस में आयोजित संत कबीर नगर देवरिया व कुशीनगर की समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। संगठन विस्तार व आगामी कार्य योजनाओं पर बिंदुवार चर्चा की। प्रधानमंत्री के जन्म दिन के उपलक्ष्य में चले सेवा सप्ताह की समीक्षा भी की।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 06:28 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 06:28 PM (IST)
समन्वय समिति की बैठक में बोले भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष, आत्मनर्भिरता की तरफ बढ़ रहा देश Gorakhpur News
बैठक को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह।

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश  आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर भारत सप्ताह के अंतर्गत इस दिशा में लघु उद्यमियों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाएगा। छोटी इकाइयां जैसे-जैसे मजबूत होती जाएंगी। देश का  समग्र विकास तेजी से संभव हो सकेगा।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित संत कबीर नगर, देवरिया व कुशीनगर की समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। संगठन विस्तार व आगामी कार्य योजनाओं पर बिंदुवार उन्होंने चर्चा की। 14 से 20 सितंबर तक प्रधानमंत्री के जन्म दिन के उपलक्ष्य में चले सेवा सप्ताह की समीक्षा की। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से गांधी जयंती दो अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत सप्ताह मनाने का निर्देश दिया।

इस दौरान ऑनलाइन माध्यमों के जरिये कृषि संयत्र विक्रेता, पटरी व्यवसायी, मधुमक्खी पालन, डेयरी एवं दुग्ध उद्योग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, बागवानी आदि में लगे उद्यमियों का बेहतर मार्गदर्शन किया जाएगा। ताकि वे मजबूत हों और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों से समस्याएं भी पूछीं, निदान का आश्वासन दिया।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयप्रकाश निषाद,  श्रीराम चौहान, प्रदेश मंत्री त्र्यंबकनाथ त्रिपाठी, सज्जन मणि त्रिपाठी, बद्री प्रसाद यादव, जय चौबे, राकेश ङ्क्षसह बघेल,  दुर्गा राय, सेतभान राय, हेमंत चतुर्वेदी, विनोद पांडेय, श्याम सुंदर वर्मा, प्रेमचंद मिश्र, गंगा सिंह कुशवाहा, पवन केडिया, रजनीकांत मणि, जटाशंकर त्रिपाठी,  डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, हरिनाथ, अजय तिवारी, जयप्रकाश शाही, राणा प्रताप राव, संतोष दत्त राय, वृंदा कुशवाहा, जितेंद्र प्रताप राव, विद्यानिवास मिश्र उपस्थित थे।

देवरिया उपचुनाव में विजय को लेकर मंथन

प्रदेश अध्यक्ष ने देवरिया विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों पर अलग से बैठक की। चुनाव के संचालन व विजय की लेकर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी व्यक्ति नहीं, चुनाव चिह्न होता है। कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करते हैं। इसलिए प्रत्याशी कोई भी हो इसका फर्क कार्यकर्ताओं पर नहीं पड़ता । हमें बूथ स्तर पर रणनीति बनाकर विजय के लिए काम करना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि देवरिया के उपचुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता मन से उपचुनाव में काम करेंगे।  समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचे, इसे ध्यान में रखकर पार्टी कार्य करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.