Move to Jagran APP

नेपाल में पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा Gorakhpur News

नेपाल में चीन के पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग से जुड़े सभी संस्थानों के कर्मचारियों को निश्शुल्क चीनी भाषा पढ़ाई जाएगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 11:50 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 04:14 PM (IST)
नेपाल में पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा Gorakhpur News
नेपाल में पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को पढ़ाई जाएगी चीनी भाषा Gorakhpur News

गोरखपुर/महराजगंज, जेएनएन। नेपाल में चीन के पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग से जुड़े सभी संस्थानों के कर्मचारियों को निश्शुल्क चीनी भाषा पढ़ाई जाएगी। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने इस शिक्षण अभियान को हरी झंडी दे दी है।

loksabha election banner

चीनी भाषा के जानकारों का हुआ चयन

काठमांडू, पोखरा, लुंबिनी समेत नेपाल के विभिन्न पर्यटक स्थलों के लिए 62 चीनी भाषा के जानकारों का चयन कर लिया गया है। जो होटल, गाइड, सांस्कृतिक धरोहरों की  निगरानी करने वाले संस्थाओं, टूर एंड ट्रैवेल कंपनियों, बस अड्डों व एयरपोर्ट के चुनिंदा लोगों को चीनी भाषा निश्शुल्क सिखाएंगे।

चीनी पर्यटकों की सहूलियत के लिए हुआ निर्णय

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अधिकारी कांशीराम भंडारी ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेपाल पर्यटक देश के रूप में प्रसिद्ध है। नेपाली राजस्व का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है। चीन के पर्यटकों के सहूलियत के लिए पर्यटन से जुड़े सभी स्थानों पर चीन की भाषा जानने वालों की तैनाती की जाएगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.