Move to Jagran APP

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने रोपे पौधे Gorakhpur News

यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्‍मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाैैैैैधे रोपे और केक काटा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 05:21 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 05:21 PM (IST)
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने रोपे पौधे Gorakhpur News
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने रोपे पौधे Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 47वें जन्मदिन को लेकर सपाइयों जगह-जगह पौधे रोपे। केक काटा। जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की और उन के दीर्घायु होने की कल्पना की।

loksabha election banner

कहीं कटा केक तो कहीं जरूरतमंदों में वितरित हुई राहत सामग्री

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने पिपराइच विधानसभा के करमौरा गांव में साइकिल से लोगों के बीच आह्वान पत्रक बांटा। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को लेकर पौधारोपण किया और गरीबों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, अमरेंद्र निषाद, अशोक यादव, संजय यादव, सत्येंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, संजय सिंह सैथवार, रामचंद्र यादव, देवेंद्र भूषण निषाद, मैंना भाई आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने की अखिलेश के दीर्घायु होने की कामना

इसी क्रम में बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सोनू, शिक्षक सभा के गौरव राय कौशिक, राहुल सिंह, गिरीजेश यादव, विजय प्रकाश शुक्ला ने चंद्रलोक कुष्ठ आश्रम में फल, मिठाई, बिस्कुट च पानी का वितरण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। सपा के पूर्व प्रवक्ता कीॢत निधि पांडेय, अधिवक्ता संतोष यादव व जिला सहकारी बैंक के पूर्व सभापति प्रमोद यादव की अगुवाई में दीवानी कचहरी सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर कुल 47 पौधे रोपित किए गए। साथ ही गरीब बच्चों के बीच में मिष्ठान, चाकलेट, बिस्कुट और टाफी बाटा गया। व्यंकटेश नाथ तिवारी, विकास यादव, कीॢत गुप्ता, गुप्ता, धर्मेन्द्र पांडेय, भास्कर दुबे आदि उपस्थित रहे।

मास्‍क व सैनिटाइजर वितरित किया

चंद्रलोक कुष्ठ आश्रम बेतियाहाता में ही सपा नेता आशुतोष गुप्ता, राजीव यादव, धर्मेंद्र प्रधान, किशन यादव, मुस्ताक अंसारी, फारूक अली, अरमान खान, इमामुद्दीन अहमद, आदित्य राय ने जरूरतमंदों के बीच फल, बिस्किट, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.