Move to Jagran APP

#Gorakhpur_Airport : गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट 11 मई से

स्पाइस जेट का दूसरा विमान 11 मई को गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। यात्रियों की संख्या के मद्देनजर विमान कंपनी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 10:44 AM (IST)
#Gorakhpur_Airport : गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट 11 मई से
#Gorakhpur_Airport : गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट 11 मई से

गोरखपुर, जेएनएन। स्पाइस जेट का दूसरा विमान 11 मई को गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। यात्रियों की संख्या के मद्देनजर विमान कंपनी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। उड़ान की मंजूरी मिलते ही टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। स्पाइस जेट का 136 सीट वाला बोइंग विमान सुबह 7.50 बजे मुंबई से उड़ान भरकर 10.10 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से 10.45 बजे यात्रियों को लेकर उड़ेगा और दोपहर 1.05 बजे मुंबई पहुंचेगा। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि स्पाइस जेट का दूसरा बोइंग विमान 11 मई से गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा।

loksabha election banner

गौरतलब है कि 30 मार्च से स्पाइस जेट का एक विमान रोज मुंबई के लिए जा रहा है। ये गोरखपुर से दोपहर बाद 3.10 बजे उड़कर शाम 5.25 बजे मुंबई पहुंचता है। सुबह की फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि नए विमान को केवल तीन माह के लिए अनुमति मिली है। यात्रियों की संख्या ठीक रही तो इसे नियमित कर दिया जाएगा।

रोजाना आठ विमान भरेंगे उड़ान

गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बंगलुरु के लिए रोजाना सात विमान उड़ान भरते हैं। 11 मई से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट शुरू होने से यह संख्या आठ हो जाएगी।


आज की फ्लाइट (06 मई 2019)
दिल्ली के लिए
इंडिगो
आगमन - सुबह 11:10 बजे
प्रस्थान - सुबह 11:40 बजे
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 12:55 बजे
प्रस्थान -  दोपहर 01:25 बजे
एयर इंडिया
आगमन - दोपहर बाद 03:20 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 03:45 बजे
मुंबई के लिए
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 2:30 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 3:15 बजे
बंगलुरु के लिए
इंडिगो
आगमन - दोपहर 01:45 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 02:15 बजे
हैदराबाद के लिए
आगमन - दोपहर 12:05 बजे
प्रस्थान - शाम    04:30 बजे
कोलकाता के लिए
प्रस्थान - दोपहर 12:35 बजे
आगमन - शाम  04:00 बजे

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.