Move to Jagran APP

अखिलेश यादव की गिरफ्तार के विरोध में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, देवर‍िया में सड़क जाम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 12:43 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 06:41 PM (IST)
अखिलेश यादव की गिरफ्तार के विरोध में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, देवर‍िया में सड़क जाम
गोरखपुर में डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी में हुए किसानों की हत्या तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी और निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए हैं। जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपने के बाद पदाधिकारियों ने सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद कराने व किसानों को न्याय दिलाने की मांग की। गोरखपुर के अलावा गोरखपुर व बस्‍ती मंडल के अन्‍य ज‍िलों में भी सपाई सड़क पर उतरे।

loksabha election banner

गोरखपुर में धरने को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अराजकता का माहौल है। सरकार सच्चाई को दबा रही है। उन्होंने किसानों की हत्या करने वाले और भड़काउ भाषण देने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री की गिरफ्ताी तथा मृतक किसानों के स्वजन को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की है।

प्रदर्शन में यह रहे शाम‍िल

प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, रजनीश यादव, विजय बहादुर यादव, अमरेंद्र निषाद, साधु यादव, जफर अमीन डक्कू, मिर्जा कदीर बेग, शहाब अंसारी, शकील अंसारी, सिंहासन यादव, राजकुमारी देवी, राहुल गुप्ता, अशोक यादव, जयप्रकाश यादव, संजय पहलवान, रामनाथ यादव, कीर्ति निधि पांडे, राहुल यादव, संतोष, एहतेशाम खान, गविश दुबे, बिंदा देवी, रुपावती बेलदार, शब्बीर कुरैशी, हरेंद्र यादव, राजेश यादव, अजय यादव, देवेंद्र भूषण, विक्रम यादव, हीरालाल यादव, संतोष यादव, संजय सिंह सैंथवार, रोहित सिहं , अनूप यादव, ईश्वर, मोहम्मद कैश, आनंद राय, जितेंद्र यादव, शादाब आलम, ज्ञानमती देवी, संजय यादव, कंचन श्रीवास्तव, उर्मिला देवी, रुकमणी यादव, मैना भाई, मोहम्मद अख्तर, करुणानिधान प्रजापति, श्यामदेव निषाद, धनपत यादव, भूपेंद्र सरकार, धर्मेंद्र यादव, रामप्रवेश यादव, अवध नारायण यादव, रामनक्षत्र यादव, बिट्टू यादव, शाहिद अंसारी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, जावेद खान, राजमन यादव, विजेंद्र अग्रहरि और नीलम पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवर‍िया में सड़क जाम कर रहे सपाई गिरफ्तार

लखीमपुर में उपद्रव के दौरान किसानों की मौत की घटना के विरोध में लखीमपुर जाने से पहले ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा उनके घर के बाहर गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सोमवार को देवरिया के सुभाष चौक पर सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। इसके बाद आंदोलनकारी सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आंदोलनकारी सपाइयों के विरोध प्रदर्शन के चलते सुभाष चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुरुआती दौर में सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी एवं उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह ने आंदोलनकारियों को मनाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे उनकी मांग थी कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रिहा किया जाए एवं मृतक किसानों के स्वजन को उचित मुआवजा दिया जाए, इसके अलावा प्रदेश सरकार के इस्तीफे की मांग की। गिरफ्तार नेताओं में पूर्व मंत्री राम भुवाल निषाद चौधरी बेचूलाल तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव व्यास यादव श्यामदेव यादव आदि शामिल रहे।

गिरफ्तार सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है। आंदोलन को देखते हुए शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। सुभाष चौक पर पीएसी व पुलिसकर्मी तैनात हैं। उधर रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने बताया कि सपा के आंदोलन को देखते हुए शहर में कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कानून के साथ किसी भी हाल में खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.