Move to Jagran APP

नगर निगम के उप सभापति के सपा से जियाउल इस्‍लाम मैदान में, भाजपा में ऊहापोह Gorakhpur News

गोरखपुर नगर निगम की कार्यकारिणी में वर्तमान में भाजपा के छह सपा के चार कांग्रेस से एक और एक पार्षद निर्दल हैं। भाजपा के अजय राय रामभुआल कुशवाहा राजेश तिवारी सपा के उजैर अहमद व आकाश चौहान और कांग्रेस के संजीव सिंह सोनू का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 06:22 PM (IST)
नगर निगम के उप सभापति के सपा से जियाउल इस्‍लाम मैदान में, भाजपा में ऊहापोह Gorakhpur News
समाजवादी पार्टी के नेता जियाउल इस्‍लाम। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए नगर निगम बोर्ड की बैठक मंगलवार को होगी। कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के साथ ही उपसभापति के नाम की तस्वीर भी साफ होने की उम्मीद है। भाजपा के तीन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हुआ है लेकिन अब पार्टी चार पार्षदों को कार्यकारिणी में शामिल कर 12 सदस्यों की कार्यकारिणी में सात का आंकड़ा छूना चाहती है। हालांकि पार्टी कार्यकारिणी सदस्यों के नाम पर अभी मंथन कर रही है। इधर, सपा ने पूर्व उपसभापति जियाउल इस्माल को दोबारा कार्यकारिणी में शामिल करने के लिए ताल ठोंक दिया है।

loksabha election banner

नगर निगम की कार्यकारिणी में वर्तमान में भाजपा के छह, सपा के चार, कांग्रेस से एक और एक पार्षद निर्दल हैं। भाजपा के अजय राय, रामभुआल कुशवाहा, राजेश तिवारी, सपा के उजैर अहमद व आकाश चौहान और कांग्रेस के संजीव सिंह सोनू का कार्यकाल पूरा हो रहा है। भाजपा की नजर कांग्रेस की खाली हुई सीट पर लगी है। 

यह है कार्यकारिणी में 

भाजपा

मनु जायसवाल

अजय राय

राम भुआल कुशवाहा

आलोक सिंह विशेन

राजेश तिवारी

अभिषेक निषाद

सपा

आकाश चौहान

उजैर अहमद

शकुन मिश्रा

रमेश यादव

कांग्रेस

संजीव सिंह सोनू

निर्दल

आनंद वर्धन सिंह

सपा ने रोमांचक की लड़ाई

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर सपा पार्षद दल की रविवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रामनगीना साहनी, सिंहासन सिंह यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में नगर निगम के पूर्व उपसभापति व मुफ्तीपुर से पार्षद जियाउल इस्लाम को फिर कार्यकारिणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही खाली हो रही दो सीटों पर जियाउल के अलावा पार्षद मतीनउद्दीन और अभिमन्यु मौर्य को उतारने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षद दल का मुख्य सचेतक अभिमन्यु मौर्य और उप सचेतक लाल बहादुर पासवान को बनाया गया। इस दौरान निवर्तमान महानगर उपाध्यक्ष पार्षद अमीरउद्दीन अंसारी, पार्षद दल के नेता अशोक यादव, साहब अंसारी, मोहम्मद अख्तर, शकुन मिश्रा, हीरालाल यादव, रमेश यादव, संजय यादव, सौरभ विश्वकर्मा, रामजन्म यादव, उजैर अहमद, विश्वजीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

सपा की रणनीति से भाजपा परेशान

संख्या बल के आधार पर सपा दो पार्षदों को कार्यकारिणी में शामिल कराने में सक्षम है। यदि उसने कुछ निर्दल पार्षदों को अपने साथ मिला लिया तो तीन कार्यकारिणी सदस्य सपा के हो सकते हैं। इसी तरह भाजपा भी संख्या बल के आधार पर तीन पार्षदों को कार्यकारिणी में शामिल कराएगी लेकिन एक अतिरिक्त पार्षद के लिए उसे निर्दलों का सहारा लेना पड़ेगा। सपा की रणनीति से भाजपा खेमे में बेचैनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.