Move to Jagran APP

यहां तैयार हो रही सैनिकों की नर्सरी, जानिए कितनी मेहनत कर रहे युवा Gorakhpur News

कुशीनगर के बरवा राजापाकड़ गांव के सीताराम चौराहे के समीप स्थित खेल मैदान सैनिकों की पौधशाला है। आठ किमी परिधि के गांवों के लगभग 300 युवा फोर्स में भर्ती के लिए प्रतिदिन यहां दौड़ लगाते हैं उनमें युवतियां भी शामिल हैं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 09:30 AM (IST)
यहां तैयार हो रही सैनिकों की नर्सरी, जानिए कितनी मेहनत कर रहे युवा Gorakhpur News
बरवा राजापाकड़ के खेल मैदान में सेना भर्ती के लिए तैयारी करते युवा। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : कुशीनगर जिले के तमकुही विकास खंड के बरवा राजापाकड़ गांव के सीताराम चौराहे के समीप स्थित खेल मैदान सैनिकों की पौधशाला है। आठ किमी परिधि के गांवों के लगभग 300 युवा फोर्स में भर्ती के लिए प्रतिदिन यहां दौड़ लगाते हैं, उनमें युवतियां भी शामिल हैं। जिला स्काउट प्रशिक्षक अजय निगम, राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत स्काउट प्रिंस पांडेय, राज्य स्तरीय धावक नीतेश प्रजापति की देखरेख में युवा तैयारी करते हैं। सुबह चार से छह बजे तक दो अलग-अलग बैच में व शाम चार बजे से तैयारी करते युवाओं को देख सुखद अनुभूति होती है।

loksabha election banner

तैयारी के दम पर कई युवा पा चुके हैं नौकरी

इस खेल मैदान में तैयारी के दम पर एक दशक में कई दर्जन युवक मिलिट्री, पैरामिलिट्री व विभिन्न राज्यों के सुरक्षा बल में तैनाती पा चुके हैं। यह मैदान बरवा राजापाकड़, सपही टड़वा, अजयनगर, बभनौली, खुदरा अहिरौली, पगरा प्रसाद गिरी, पगरा पड़री, पगरा बसंतपुर, पड़री विशुनदयाल, पकड़ी गोसाई, ज्वार भैंसहा, सपही बुजुर्ग, सपही खुर्द, सेमरा हर्दोपट्टी, राजापाकड़, खलवापट्टी, तारविशुनपुर, भेलया, चंद्रौटा एवं दुदही ब्लाक के मंझरिया, दुमही, मठिया भोकरिया, धर्मपुर पर्वत, ब्रह्मपुर, विजयपुर दक्षिण पट्टी, विजयपुर उत्तरपट्टी, गुरवलिया, बेनीभार, दोघरा आदि गांवों के युवाओं के खेल गतिविधियों का केंद्र है। यहां फुटबाल, वालीबाल, मैराथन दौड़, क्रिकेट आदि की प्रतियोगिताएं होती रहती हैं। खेल मैदान से सटे सिलिंग की भूमि को जोड़कर स्टेडियम बनाने के लिए विनय राय के नेतृत्व में 13 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चले कुशीनगर महोत्सव का शुभारंभ करने आए प्रदेश के युवा कल्याण व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी व समापन अवसर पर राज्यमंत्री स्वाति सिंह को युवाओं ने ज्ञापन सौंपा था।

शासन को भेजा गया है प्रस्ताव

बीडीओ विवेकानंद ने कहा कि स्टेडियम बनने से तैयारी करने वाले युवाओं को सहूलियत होगी व क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का समुचित विकास होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। 

तैनाती

- बलिदानी चंद्रभान चौरसिया, थलसेना

- राजेश यादव, भारतीय थलसेना

- संदीप मिश्र, थलसेना, दानापुर, बिहार

- मुलायम यादव, थलसेना, एएमसी बरेली

- आलम अंसारी, थलसेना, जीडी, जम्मू कश्मीर

- अजीज यादव, थलसेना, लांसनायक

- अमित यादव, थलसेना, क्लर्क

- संदीप यादव, थलसेना, जीडी एडीसी सिकंदराबाद

- महेंद्र यादव, थलसेना, एएमसी लखनऊ

- देवेंद्र यादव, यूपीपी, आरक्षी

- सुखराज कुमार, थलसेना, क्लर्क, बैंगलौर

- विवेक यादव, थलसेना, जीडी मणिपुर

- अशरफ अली, थलसेना, जीडी

- संतोष कुशवाहा, थलसेना, जीडी

- सत्यप्रकाश यादव, थलसेना

- राजकुमार पासवान, थलसेना एएमसी

- सूर्यप्रताप यादव, थलसेना, जम्मू कश्मीर

- राजू यादव, यूपीपी, आरक्षी

- संजीव यादव, यूपीपी, आरक्षी

- विनय यादव, थलसेना, जीडी

- उपेंद्र यादव, थलसेना, जीडी

- नीरज मिश्र, थल सेना, एएमसी

- सत्येंद्र गुप्ता, बीएसएफ, कोलकाता

- सत्येंद्र तिवारी, थलसेना, जीडी

- पंकज कुमार शुक्ल, सीआरपीएफ

- शैलेश यादव, थलसेना, ट्रेडमैन

- मिथिलेश गुप्ता, थलसेना, क्लर्क, जबलपुर

- कुश कुमार प्रसाद, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर

इनके अतिरिक्त अन्य जवान भी विभिन्न फोर्स में तैनात हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.