Move to Jagran APP

देवरिया के 51 गांवों में खेल के मैदान का एक साथ हुआ उद्घाटन, निखरेगी गांव की प्रतिभा

गांवों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए मनरेगा से बने 51 गांवों में बने खेल मैदान का शनिवार को वालीबाल प्रतियोगिता के साथ उद्घाटन हो गया। खेल का मैदान मिलते ही गांव के खिलाड़ियों में खुशी झलक उठी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 06:43 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 08:26 PM (IST)
देवरिया के 51 गांवों में खेल के मैदान का एक साथ हुआ उद्घाटन, निखरेगी गांव की प्रतिभा
तरकुलवा के कोंहवालिया में वालीबाल खेल का शुभारंभ करते जिला अधिकारी आशुतोष निरंजन। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गांवों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए मनरेगा से बने 51 गांवों में बने खेल मैदान का शनिवार को वालीबाल प्रतियोगिता के साथ उद्घाटन हो गया। खेल का मैदान मिलते ही गांव के खिलाड़ियों में खुशी झलक उठी। अन्य गांवों में भी जल्द ही खेल का मैदान तैयार कराने का अधिकारियों ने निर्देश दिया है।

loksabha election banner

मनरेगा के तहत तैयार किए गए हैं खेल मैदान

मनरेगा के तहत लार विकास खंड क्षेत्र के मेहरौना में बने खेल के मैदान का सांसद रविंदर कुशवाहा ने फीता काट कर उद् घाटन किया। इसके बाद मेहरौना व गढ़वा खास के बीच वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

काफी मेहनती व ऊर्जावान हैं हमारे युवा

सांसद ने कहा कि खेल में भारत निरंतर अपना परचम लहरा रहा है, अभी ओलंपिक में 11 मेडल इस बात का गवाह है कि हमारे युवा काफी मेहनती व ऊर्जावान है। उन्होंने कहा कि इस मैदान से निकलने वाली प्रतिभाएं आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगी। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी अशोक पांडेय, वैभव सिंह, थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह, राजन गुप्ता, बलवीर सिंह दादा, ग्राम प्रधान महबूब आलम मौजूद रहे। उधर ग्रामीणों ने छोटी गंडक नदी के किनारे बंधे को पक्का पिच कराने की मांग की।

खेल मैदान होने से ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

तरकुलवा विकास खंड के कोंहवलिया में खेल के मैदान का जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में खेल का मैदान होने से ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच मिलेगा और उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अन्य गांवों में भी खेल के मैदान का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा।

खेल मैदानों के चारों तरफ बनेगी चहारदीवारी

खंड विकास अधिकारी डा.अशोक कुमार त्रिपाठी व ग्राम पंचायत सचिव गौरव श्रीवास्तव को दस दिनों के अंदर खेल के मैदान के परिसर का चहारदीवारी कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार को खेल के मैदानों की मानीटरिंग करने को कहा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख रामाशीष गुप्ता, एडीओ पंचायत रामाश्रय विश्वकर्मा, राहुल कुमार, रामप्रवेश यादव, ग्राम प्रधान मुन्ना निषाद, रवींद्र पांडेय, सुजीत कुमार राव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। करौंदी संवाददाता के अनुसार पथरदेवा के चमनपुरा में खेल के मैदान का ब्लाक समन्वयक संजीतधर द्विवेदी ने खेल मैदान व पोषण वाटिका का उद् घाटन किया। इस दौरान माधुरी तिवारी, नवीन कुमार शाही, ग्राम प्रधान पूजा मिश्रा, आदित्य मिश्र, विनय मिश्र, विकास मिश्र, रत्नेश मिश्र, गीता मिश्रा, संजय गोंड, आलोक पांडेय मौजूद रहे।

यहां है खेल का मैदान

बैतालपुर में तीन, बनकटा में एक, भागलपुर में दो, भटनी में दो, भाटपाररानी में चार, देवरिया सदर में छह, देसही देवरिया में चार, गौरीबाजार में चार, लार में एक, पथरदेवा में 13, रामपुर कारखाना में एक, रुद्रपुर में एक, सलेमपुर तीन, तरकुलवा में छह शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.