Move to Jagran APP

शिवपाल यादव ने कहा, सपा में विलय नहीं- सम्मान देने वाले से गठबंधन संभव Gorakhpur News

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में विलय नहीं करेंगे। हम उससे गठबंधन भले कर सकते हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 10:37 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 03:44 PM (IST)
शिवपाल यादव ने कहा, सपा में विलय नहीं- सम्मान देने वाले से गठबंधन संभव Gorakhpur News
शिवपाल यादव ने कहा, सपा में विलय नहीं- सम्मान देने वाले से गठबंधन संभव Gorakhpur News

देवरिया, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में विलय नहीं करेंगे। हम उससे गठबंधन भले कर सकते हैं। अगर उससे गठबंधन नहीं होता है तो जो हमें सम्मान देगा, उससे गठबंधन करके हम सरकार में रहेंगे।

prime article banner

हम खत्‍म करेंगे भ्रष्‍टाचार

शिवपाल देवरिया के कर्मटार शेरखां स्थित एसएन शिक्षण संस्थान के प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश की चाबी आपके पास होगी। हम 2022 के लिए निकल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश के सामने बहुत चुनौतियां हैं। भाजपा ने कहा था कि सौ दिन में हम भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे, लेकिन आज सौ फीसद भ्रष्टाचार दिख रहा है।

पानी लगने से बर्बाद हो रही फसल

कहा कि बिजली के रेट दो बार बढ़ाए गए। सरकार ने पुलिया व नाले का निर्माण कराया होता तो जगह-जगह पानी लगने से किसानों की धान की फसल बर्बाद नहीं होती। बैंक बंद हो रहे हैं। बच्चियों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम में यह लोग रहे शामिल

जिलाध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने करूअना, भलुअनी, गडेर आदि चौराहों पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान विनय ङ्क्षसह, दीनदयाल यादव, लीलावती देवी, उषा देवी, पवन यादव, स्वामीनाथ यादव, छठ्ठू यादव, इंद्रजीत यादव प्रधान, यशवंत यादव, जयद्रथ कुशवाहा, शिवदयाल कन्नौजिया, गुड्डू ङ्क्षसह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं ने सोंदा चौराहे पर स्वागत किया। पूर्व सांसद आस मोहम्मद से वह रूबरू हुए। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अनिल यादव की अगुवाई में तेजनारान यादव, ऋषिकेश यादव, श्रीराम कुशवाहा, जयनारायण यादव, शिवप्रसाद यादव, प्रदीप सैनी, अभिषेक यादव आदि ने मुलाकात की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.