Move to Jagran APP

गोरखपुर में श‍िमला जैसी ठंड, लगातार तीसरा दिन रहा कोल्ड डे, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में गुरुवार को जिले में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। गुरुवार को दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री से नीचे रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 8.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 08:45 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 11:16 AM (IST)
गोरखपुर में श‍िमला जैसी ठंड, लगातार तीसरा दिन रहा कोल्ड डे, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर में लगातार तीसरे दिन भी गलन चरम पर रही। अधिकतम तापमान औसत से नौ डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण बुधवार को भी सीवियर कोल्ड डे घोषित किया गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी करीब सप्ताह भर तक यही स्थिति रहने वाली है। दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री से कम रह सकता है तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। आगामी 23 व 24 जनवरी को जिले में हल्की बारिश भी हो सकती है।

loksabha election banner

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि गुरुवार को जिले में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। गुरुवार को दिन अधिकतम तापमान 16 डिग्री से नीचे रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 8.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हवा की अधिकतम गति 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। सुबह पुरुवा व सुबह 10 बजे के बाद पछुआ हवा चलने के आसार हैं। 70 से 96 प्रतिशत नमी रह सकती है।

बुधवार को द‍िनभर ठ‍िठुरते रहे लोग

बता दें बुधवार सुबह से ही ठंड अपने चरम पर रही। लोग ठंड से ठिठुरते देखे गए। धुंध के चलते दिन भर बदली जैसी स्थिति रही। दिन में कुछ समय के लिए सूर्य दिखा भी तो वह धुंध के चलते चांद जैसा नजर आया। दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फीली हवाएं 14 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलीं।

ऐसे तय होता है कोल्‍ड डे

जनवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है। बुधवार का अधिकतम तापमान औसत से नौ डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण उसे सीवियर कोल्ड डे घोषित किया गया। यह सीवियर कोल्ड डे का लगातार तीसरा दिन है। बता दें ठंड में तापमान औसत से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम होने पर उस दिन को सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.