Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Updates: गोरखपुर में कड़ाके की ठंड, अभी जारी रहेगा कोहरे का कहर

गोरखपुर में दो दिनों जारी कड़ाके की ठंड से से रविवार को थोड़ी राहत मिली लेकिन सोमवार को फ‍िर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। सोमवार को सुबह घना कोहरा रहा अनुमान है कि कोहरा रात में और घना होगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 06:22 PM (IST)
Gorakhpur Weather Updates: गोरखपुर में कड़ाके की ठंड, अभी जारी रहेगा कोहरे का कहर
गोरखपुर में सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। सोमवार की सुबह कोहरा छाया रहा। दो सौ मीटर की दूरी भी दिखने में कठिनाई रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुवा हवाएं चलेंगी। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद पछुआ हवाएं चलेंगी। इनकी अधिकतम गति 4 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। रात में कोहरा छाया रह सकता है। 

loksabha election banner

पछुआ हवाओं की गति घटने से मिलेगी गलन से राहत 

दो दिनों जारी कड़ाके की ठंड से से रविवार को थोड़ी राहत मिली। धूप निकलने से तापमान में उछाल आया। लोगों ने बाहर खिलखिली धूप का आनंद लिया। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। आद्र्रता अधिकतम 96 फीसद व न्यूनतम 73 फीसद रही। हवाओं की गति 7 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि हवाओं की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहने के कारण तापमान में भी उछाल आया है। जनवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। औसत न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है। 

ऐसा रहा कल का मौसम

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत अधिकतम तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। न्यूनतम तापमान औसत न्यूनतम तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान औसत अधिकतम तापमान के करीब व न्यूनतम तापमान से औसत न्यूनतम तापमान से अधिक रह सकता है। 

अगले पांच दिनों का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

तिथि         न्यूनतम     अधिकतम

19 जनवरी     12         21

20 जनवरी     10         20

21 जनवरी     10         19 

22 जनवरी     11         20 

23 जनवरी      11        21


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.