Move to Jagran APP

Air Service: गोरखपुर से मुंबई की दूसरी उड़ान शुरू, 25 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ इंडिगो का विमान

गोरखपुर से मुंबई के लिए दूसरी उड़ान शुरू हो गई है। सोमवार को 25 यात्रियों को लेकर इंडिगो का विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 02:45 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 10:00 PM (IST)
Air Service: गोरखपुर से मुंबई की दूसरी उड़ान शुरू, 25 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ इंडिगो का विमान
Air Service: गोरखपुर से मुंबई की दूसरी उड़ान शुरू, 25 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ इंडिगो का विमान

गोरखपुर, जेएनएन। इंडिगो ने गोरखपुर से मुंबई के लिए उड़ान शुरू कर दी है। सप्ताह में तीन दिन उड़ान होगी। सोमवार को पहले दिन 25 यात्रियों को लेकर विमान मुंबई रवाना हुआ। पहला टिकट बुक करने वाले यात्री को विमानन कंपनी ने सम्मानित किया।

loksabha election banner

सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को होगी उड़ान

इंडिगो का 180 सीटर विमान सोमवार की सुबह आठ बजे 63 यात्रियों को मुंबई से लेकर गोरखपुर पहुंचा। सुबह 8.45 बजे 25 यात्रियों को लेकर मुंबई रवाना हुआ। फ्लाइट पकडऩे के लिए यात्री सुबह 6.30 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। मुंबई के लिए दो उड़ान होने से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। स्पाइस जेट का एक विमान रोजाना गोरखपुर से मुंबई की उड़ान भरता है। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि इंडिगो का विमान सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई का उड़ान भरेगा। पहले दिन जाने वाले यात्रियों की संख्या कम रही।

अब रोजाना होगी हैदराबाद की उड़ान

इंडिगो ने एक जुलाई से हैदराबाद की उड़ान सप्ताह में तीन दिन करने करने का निर्णय लिया था। यात्रियों की संख्या बढऩे पर इसे वापस ले लिया गया है। सोमवार को इंडिगो के विमान ने गोरखपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.